Close Menu
    What's Hot

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026

    UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»West Delhi Fire News: दिल्ली के मुंडका में 4 मंजिला इमारत में आग से 27 लोगों की मौत
    Breaking News

    West Delhi Fire News: दिल्ली के मुंडका में 4 मंजिला इमारत में आग से 27 लोगों की मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली: West Delhi Fire News- देश की राजधानी दिल्ली के वेस्ट इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए. 

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय था. धीरे–धीरे यह आग सेकंड और थर्ड फ्लोर पर भी फैल गई. आग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया. इस इमारत के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी.

    इस तीन मंजिला इमारत में पहली मंजिल पर मैन्युफैक्चरिंग युनिट थी, जबकि दूसरी मंजिल पर वेयर हाउस और तीसरी पर लैब थी. सबसे ज्यादा मौत अब तक दूसरी मंजिल पर बताई गई है. हादसे के वक्त दूसरी मंज़िल पर मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी. इस कार्यक्रम के चलते वहां ज्यादा लोग मौजूद थे. 

    बिल्डिंग की छत पर मकान मालिक ने अपना एक छोटा सा फ्लैट बनाकर रखा था. फायर विभाग और NDRF ने सुबह  दोबारा से अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. बिल्डिंग में अभी भी तीन–चार लोगों के अभी फंसे होने की आशंका है.

    पुलिस के मुताबिक कंपनी के मालिकों–हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि मकान मालिक फरार है. उसकी पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक वह इमारत के सबसे ऊपर वाले तल पर रहता था. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि इस अभियान में कोई दमकलकर्मी घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि अहले सुबह तक छह दमकल वाहन घटनास्थल पर तैनात थे. पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार की शाम 4.45 बजे मिली, जिसके बाद 30 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट एक व्यावसायिक बिल्डिंग में लगी थी.

    शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चार मंजिला इमारत में कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराया जाता था. उन्होंने बताया कि पहली मंजिल में एक कंपनी का कार्यालय था और उसके 50 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं 27 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

    बचाए गए लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कुछ एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद थीं. दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन प्रशीतन अभियान जारी है.

    राष्ट्रपति, पीएम ने दुख जताया

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है. कोविंद ने कहा कि वह इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की घटना से अत्यंत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में भीषण आग की घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस हादसे में जाने गंवाने वालों के आश्रितों को दो–दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास–पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है. 

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में मुंडका के निकट हुई अग्नि दुर्घटना में कई लोगों की मौत से दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद आतंकियों ने SPO को मारी गोली
    Next Article दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर, अभी और परेशान करेगी गर्मी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    By अंकित कुमारAugust 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत नहीं मिली है। SC Rejects Asaram Interim Bail:…

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026

    UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.