Close Menu
    What's Hot

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    May 27, 2026

    शादी में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की…

    May 27, 2026

    सिर्फ 8 एपिसोड और 4 साल से OTT पर राज, ये सीरीज आज भी इंडिया की नंबर-1 पसंद

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 27, 2026

       गर्मी से बचने के लिए देशवासी खुद को रखें हाइड्रेटेड, प्यासे को पिलाएं पानी

      May 27, 2026

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026

      एसआईआर की प्रक्रिया वैध और संवैधानिक, यह मनमाना नहीं

      May 27, 2026

      भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:

      May 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
    Breaking News

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather
    Weather: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    Weather, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: उत्तर भारत के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से पश्चिमी विक्षोभ राहत देगा। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित तकरीबन 13 राज्यों में तेज आंधी व बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

    कई जगह भारी बारिश और तेज आंधी के आसार

    पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में भी कई जगह भारी बारिश और तेज आंधी के आसार हैं। इस दौरान 60 से 80 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार इससे तापमान घटेगा और 28 मई से लू से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने बताया है कि बीते कल यानी 26 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है और आने वाले दो से तीन दिन में इसके बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों, दक्षिण -पश्चिम व दक्षिण-पूर्व अरब सागर और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

    इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के साथ ही केरल,  तमिलनाडु व तटीय क्षेत्रों समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मणिपुर, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, केरल, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। पश्चिमी राजस्थान में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है। 29 मई को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चल सकती है। सौराष्ट्र व कच्छ से सटे इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।

    दिल्ली और यूपी में आज का मौसम

    दिल्ली में आज कुछ जगहों पर लू चलने का अनुमान है। इस दौरान 40 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 28 मई को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश 29 मई को भी जारी रह सकती है। यूपी में लखनऊ सहित कई जिलों में 28 से 31 मई के दौरान बारिश हो सकती है। आज गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। 60 से 70 किमी की गति से हवाओं के साथ आंधी व ओलावृष्टि हो सकती है।

    हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अलावा कांगड़ा, मंडी, सहित कई जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में भी फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के दौरान चमोली व चंपावत आदि जिलो में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान मेें गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के अलावा पुंछ व पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना की है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कई जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है

    ये भी पढ़ें : Hot Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशादी में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

       गर्मी से बचने के लिए देशवासी खुद को रखें हाइड्रेटेड, प्यासे को पिलाएं पानी

      May 27, 2026

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026

      एसआईआर की प्रक्रिया वैध और संवैधानिक, यह मनमाना नहीं

      May 27, 2026

      भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:

      May 27, 2026

      अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

      May 27, 2026

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      By अंकित कुमारMay 27, 2026

      Weather: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज…

      शादी में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की…

      May 27, 2026

      सिर्फ 8 एपिसोड और 4 साल से OTT पर राज, ये सीरीज आज भी इंडिया की नंबर-1 पसंद

      May 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.