Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    September 27, 2026

    Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

    September 27, 2026

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका
    हरियाणा

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: ऑटो या कैब से सफर करते समय तय किराए से ज्यादा पैसे मांगना यात्रियों के लिए आम परेशानी बन गया है. कई बार जल्दबाजी में लोग चालक की बात मानकर ज्यादा किराया दे देते हैं, तो कुछ यात्री विरोध करने पर बहस या बदसलूकी का सामना करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर चालक तय किराए से ज्यादा पैसे मांगे तो यात्री क्या करे. शिकायत कहां दर्ज होगी और कार्रवाई के लिए कौन-कौन से सबूत जरूरी हैं.

    चालक ज्यादा किराया मांगे तो पहले धैर्य रखें

    ऑटो या कैब चालक तय किराए से ज्यादा पैसे मांगे तो क्या करें. इस पर लोकल18 से बातचीत में फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट के एडवोकेट मोहन तिवारी बताते हैं कि देखिए, सबसे पहले आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि आपके और चालक के बीच किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा न हो. जब आप कैब या कोई भी वाहन बुक करते हैं, तो आपके पास उसकी सारी डिटेल होती है. उसमें लिखा होता है कि आपने लोकेशन कहां से कहां तक डाली है और आपको कितना पैसा देना है. ऐसे में आप चालक को बताएं कि हमने जब बुकिंग की थी, उस समय इतना किराया तय हुआ था और उसका रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद है. इससे ज्यादा पैसे हम नहीं दे सकते. इसके बाद भी आपको लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए और धैर्य बनाए रखना चाहिए.

    ज्यादा किराया देने से मना करें तो शांत रहें

    ज्यादा किराया देने से मना करें तो क्या करें. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए. चालक को बताएं कि जब हमने बुकिंग की थी, तब इतना किराया तय हुआ था और उसका रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद है. उसकी स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रखें. अगर चालक ज्यादा कुछ करता है या आपके साथ बदतमीजी करता है, तो उसकी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. इसके बाद पुलिस में शिकायत की जा सकती है.

    ओवरचार्जिंग की शिकायत परिवहन विभाग में करें

    ओवरचार्जिंग की शिकायत यात्री कहां दर्ज कराएं. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि दिल्ली में परिवहन विभाग और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मिलकर ओवरचार्जिंग, मीटर से न चलने या मनमाना किराया वसूलने वाले ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों पर कार्रवाई करते हैं. शिकायत के लिए कौन-कौन से सबूत जरूरी हैं. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि जब आप कोई कैब या वाहन बुक करते हैं, तो उसकी बुकिंग का रिकॉर्ड आपके पास पहले से मौजूद होता है. उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना जरूरी है. बुकिंग की स्क्रीनशॉट, तय किराए की जानकारी और जरूरत पड़ने पर संबंधित रिकॉर्ड शिकायत के समय काम आ सकता है.


    kargil veteran attack 2026 09 6aff1a56936db6d2136b1abfff25bbbf 1200x675

    बिना मीटर ऑटो पर नियम के अनुसार कार्रवाई

    बिना मीटर चलने वाले ऑटो पर क्या कार्रवाई होगी. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि बिना मीटर चलने वाले ऑटो पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है, जहां मीटर से चलना अनिवार्य है. जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में जहां मीटर से चलना जरूरी है, वहां इस नियम के आधार पर शिकायत की जा सकती है. लेकिन जहां मीटर सिस्टम लागू नहीं है, वहां किराया तय नियमों के अनुसार होता है.

    कैब ज्यादा किराया मांगे तो शिकायत दर्ज करें

    कैब बुकिंग किराए से ज्यादा वसूलने पर क्या करें. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि कैब के मामले में दो तरह से बात हो सकती है. आप कैब कंपनी से भी शिकायत कर सकते हैं. साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि ज्यादा पैसे लेने की गलती ड्राइवर की है या कैब कंपनी की. दोनों अलग-अलग मामले हैं. अगर ड्राइवर अपनी तरफ से मनमाना किराया मांग रहा है, तो उसकी शिकायत पुलिस में की जा सकती है. अगर मामला कैब कंपनी से जुड़ा है, तो जिस ऐप या प्लेटफॉर्म से आपने बुकिंग की है, वहीं शिकायत दर्ज की जा सकती है. चालक बदसलूकी करे तो यात्री को क्या अधिकार हैं. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर चालक आपके साथ बदसलूकी करता है, तो उसकी हरकतों को रिकॉर्ड कर सकते हैं. अगर वह आपके साथ किसी तरह की गलत हरकत करता है, तो उसकी रिकॉर्डिंग बनाकर रख सकते हैं. इसके बाद पुलिस में शिकायत की जा सकती है.

    गलत हरकत पर उसी हिसाब से कार्रवाई होगी

    शिकायत के बाद चालक पर कौन-सी कानूनी कार्रवाई होगी. इस पर मोहन तिवारी बताते हैं कि कानून में जो प्रावधान हैं, वे उसके किए गए अपराध के हिसाब से लागू होंगे. अगर उसने मारपीट की है, तो मारपीट से जुड़े प्रावधान लागू होंगे. अगर गाली-गलौज या बदसलूकी की है, तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी. अगर उसने किसी को गंभीर चोट पहुंचाई है, तो उसके किए गए अपराध के हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article4 महीने में तीसरी बार बिना खेले चोटिल हुए हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर | Sports
    Next Article Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

    September 27, 2026

    ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

    September 27, 2026

    ‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

    September 26, 2026

    मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

    September 26, 2026

    50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा

    September 26, 2026

    किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    By परवेश चौहानSeptember 27, 2026

    Delhi News: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड से…

    Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

    September 27, 2026

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.