एक्ट्रेस रशेल शैली ने निभाया था गोरी मेम का किरदार
British Actress Rachel Shelley, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 2001 में आई डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में आमिर खान के अपोजिट एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आई थीं। ग्रेसी ने गौरी नाम का कैरेक्टर प्ले किया था। हालांकि, गौरी के अलावा भी फिल्म में एक और ऐसा फीमेल किरदार था, जिसे भी काफी लोकप्रियता मिली थी। वो एक ब्रिटिश कैरेक्टर था, जिसका नाम होता है एलिजाबेथ।
हालांकि, आमिर का किरदार भुवन समेत फिल्म में दिखाए गए बाकी इंडियन कैरेक्टर भी उन्हें गोरी मेम कहकर बुलाते थे। 15 जून को लगान को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। चलिए जानते हैं कि 25 सालों के बाद गोरी मेम अब कहां हैं।
इंग्लैंड के शहर स्विंडन की रहने वाली हैं रशेल शैली

गोरी मेम का किरदार ब्रिटिश एक्ट्रेस रशेल शैली ने निभाया था। वो इंग्लैंड के शहर स्विंडन की रहने वाली हैं। लगान उनकी पहली भारतीय फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म के बाद वो दोबारा किसी भी भारतीय फिल्म में नहीं दिखीं। इतने सालों में रशेल का लुक काफी बदल चुका है। उनकी उम्र लगभग 56 साल है। इस उम्र में भी वो काफी खूबसूरत दिखती हैं। शायद पहली नजर में आप उन्हें पहचान भी न पाएं कि ये वही एक्ट्रेस, जो कभी लगान में दिखी थीं।
40 से ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं
रशेल लगान के बाद भले ही किसी दूसरी भारतीय फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं, लेकिन वो अपने देश में सिनेमा की दुनिया में लगातार एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर साल 1991 में आए डिवाइसेस एंड डिजायर्स नाम के टीवी शो से शुरू किया था। उसके बाद साल 1994 में उन्होंने ह्यफङ्म८ूीह्ण नाम की फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक वो 40 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं।
रशेल शैली की लेटेस्ट सीरीज
अगर उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट की बात करें तो वो इसी साल यंग शेरलॉक नाम की एक वेब सीरीज में दिखी हैं। ये एक्शन-एडवेंचर सीरीज है, जो 4 मार्च को रिलीज हुई है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

री-रिलीज हो रही है लगान
बहरहाल, रिलीज को 25 साल पूरे होने पर लगान एक बार फिर से सिनेमाघरों में तीन दिनों के लिए रिलीज हो रही है। मेकर्स ने इसे 12 जून को री-रिलीज करने का फैसला किया है। आप इस फिल्म को 12 से 14 जून तक दोबारा से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
ये भी पढ़ें: सोनल चौहान की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी

