Close Menu
    What's Hot

    भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने चुनी खतरनाक टीम, कौन करेगा टी20 सीरीज में कप्तानी? हुआ ऐलान | Sports

    August 24, 2026

    युवक ने पेड़ से लटककर जान दी, सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर…

    August 24, 2026

    मेरे दादा किसान थे और पापा …ध्रुव जुरेल ने बांह पर बने टैटू की बताई कहानी, किसके नाम की अपनी शतकीय पारी | Sports

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘बच्चों को लेकर कहां जाएं…कब तक झेलें’, अंबाला में टांगरी फिर कैसे बनी आफत? Ground Report
    हरियाणा

    ‘बच्चों को लेकर कहां जाएं…कब तक झेलें’, अंबाला में टांगरी फिर कैसे बनी आफत? Ground Report

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश ने एक बार फिर अंबाला के टांगरी नदी किनारे रहने वाले हजारों लोगों के जख्म हरे कर दिए हैं. शनिवार दोपहर बाद अचानक टांगरी नदी में 23 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पहुंचने के बाद देखते ही देखते नदी का जलस्तर बढ़ गया और तटवर्ती कॉलोनियों में पानी घुसने लगा है. न्यू टैगोर गार्डन समेत कई इलाकों के घरों में पानी भर चुका है. प्रशासन की ओर से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था, इसलिए लोगों ने समय रहते जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया था. लोकल 18 की टीम जब टांगरी बांध पर पहुंची तो वहां का हर दृश्य लोगों के दर्द को बयां कर रहा था. कोई अपने कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर पानी के बीच से निकल रहा था तो कोई राशन, कपड़े और बच्चों का सामान बचाने की कोशिश में जुटा था.

    और बिगड़ेंगे हालात

    सड़क किनारे छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर बैठी महिलाएं अपने घरों की ओर टकटकी लगाए देख रही थीं. जिन घरों को उन्होंने वर्षों की मेहनत और बचत से बनाया था, वे देखते ही देखते पानी में डूबते नजर आए. हर चेहरे पर एक ही सवाल था—आखिर यह सिलसिला कब रुकेगा? टांगरी नदी के तेज बहाव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी बांध पर पहुंचते रहे. हालांकि भारी भीड़ के बीच उन परिवारों की बेबसी सबसे ज्यादा दिखाई दे रही थी, जिनके लिए यह कोई दृश्य नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे कठिन दौर है. लोगों को डर है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं.

    पूरी जिंदगी अस्त-व्यस्त

    लोकल 18 से स्थानीय निवासी रेखा ने बताया कि उनके चार छोटे बच्चे हैं और हर बार बारिश के मौसम में यही परेशानी झेलनी पड़ती है. घर में पानी घुसने के बाद अब उन्हें बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है. हर साल इसी तरह घर छोड़ना पड़ता है, समझ नहीं आता कि बच्चों को लेकर कहां जाएं और कब तक यह परेशानी झेलें. रेखा के मुताबिक, बाढ़ सिर्फ घरों में पानी नहीं भरता, बल्कि गरीब परिवारों की पूरी जिंदगी अस्त-व्यस्त कर देती है. जगदीश कुमार ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है. हर मानसून में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. कई दिनों तक कामकाज ठप रहता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और परिवारों को सड़कों या ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है. अब केवल अस्थायी इंतजाम नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए.

    ‘कहा गया था कि पानी नहीं घुसेगा’

    बृजमोहन कहते हैं कि प्रशासन की सूचना मिलते ही उन्होंने परिवार के साथ मिलकर घर का कीमती सामान ऊंचे स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया था. पिछले वर्ष बाढ़ से उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ था. इस बार भी वही डर उनके सामने खड़ा है. प्रशासन ने भरोसा दिया था कि दोनों तरफ मजबूत बांध बनने के बाद कॉलोनियों में पानी नहीं घुसेगा, लेकिन इस बार भी घरों में पानी भर गया. अब उन्हें चिंता है कि इस बार फिर कितना नुकसान होगा. स्थानीय पार्षद हरमिंदर हीरा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से लगभग 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर दिया था. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का काम लगातार किया जा रहा है. पहाड़ों में और बारिश होती है तो जलस्तर और बढ़ सकता है, इसलिए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.


    jhajjar double murder 2026 07 d523a83b2331ad539811e7b5757d301d 1200x675

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRedmi का सबसे दमदार 5G फोन आने को तैयार, 72 घंटे पानी में भी नहीं होगा खराब
    Next Article कल पिता अली खामेनेई की शोकसभा में शामिल हो सकते हैं मुजतबा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Haryana ₹66000 Crore Investment | Haryana News

    August 24, 2026

    सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से नोएडा, पुल बनकर तैयार, फिर कहां अटकी सड़क?

    August 24, 2026

    सितंबर से पहले कर लें ये काम, सर्दियों में सुरक्षित रहेगी सब्जियों की फसल, सरकार दे रही ₹40-40 हजार

    August 24, 2026

    दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

    August 24, 2026

    एक एकड़ में 250 ग्राम बीज, फरीदाबाद के किसान लक्ष्मण ने लगाई गेंदे की ऐसी वैरायटी

    August 24, 2026

    ‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

    August 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने चुनी खतरनाक टीम, कौन करेगा टी20 सीरीज में कप्तानी? हुआ ऐलान | Sports

    By परवेश चौहानAugust 24, 2026

    भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान नई दिल्ली. भारत…

    युवक ने पेड़ से लटककर जान दी, सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर…

    August 24, 2026

    मेरे दादा किसान थे और पापा …ध्रुव जुरेल ने बांह पर बने टैटू की बताई कहानी, किसके नाम की अपनी शतकीय पारी | Sports

    August 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.