बिहार के सहरसा जिला के कायस्थ टोला में हैं पैतृक निवास स्थान
IPS Shailja, (द भारत ख़बर) पटना: बिहार बंद के दौरान छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस के बड़े अधिकारी भी ग्राउंड पर नजर आए। इसी बीच सिटी एसपी पटना (ईस्ट) आईपीएस शैलजा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आईपीएस शैलजा किसी बात को लेकर पुलिस जवानों से अंग्रेजी में तेज आवाज में बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस वजह से नाराजगी जाहिर कर रही हैं।
वीडियो में आईपीएस शैलजा कहती है, नागरिकों को बोलने और अपनी बात रखने की आजादी है, उन्हें जो चाहे कहने दें। जब तक कोई हम पर बल प्रयोग नहीं करता, तब तक हम भी उन पर बल प्रयोग नहीं करेंगे। शैलजा का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। जानिए कौन है आईपीएस शैलजा?
2022 बैच की आईपीएस अधिकारी है शैलजा
आईपीएस शैलजा 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में पटना (पूर्वी) में नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में आॅल इंडिया रैंक 83 हासिल की थी। पटना सिटी एसपी बनने से पहले वह नालंदा जिले के हिलसा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात थीं।
हाल ही में पटना में हुए प्रदर्शनों और विधि-व्यवस्था की स्थिति के दौरान इनकी सक्रियता और पुलिस बल के साथ खुद आगे-आगे मोर्चा संभालने की वजह से यह मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुई हैं।
शैलजा दास की कहानी
आईपीएस आॅफिसर शैलजा का बिहार के सहरसा जिला के कायस्थ टोला में उनका पैतृक निवास स्थान है। शैलजा शुरू से पढ़ाई में अव्वल थी। उनकी शुरूआती पढ़ाई होम टाउन में ही हुई है।
सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हासिल की ग्रेजुएशन की डिग्री
शैलजा ने 2013 में बुद्धा पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा शानदार मार्क्स से पास की। 10वीं पास होने के बाद शैलजा दिल्ली आ गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की। उन्हें 12वीं में 96.8% मार्क्स प्राप्त हुआ था। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
ये भी पढ़ें: सरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, आंदोलन खत्म, सौरभ दास ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

