Close Menu
    What's Hot

    HIV के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता, 5 जिलों ने हासिल किया 100% लक्ष्य

    September 14, 2026

    बेशर्म की तरह स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया मना, महिला एशिया कप में हुआ ड्रामा | Sports

    September 13, 2026

    पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026

      आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें आपके शहर में बैंक और स्कूल खुले रहेंगे या बंद

      September 13, 2026

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दिल्ली स्वरूप नगर में भीषण अग्निकांड, पड़ोसी घर के 6 लोग धुएं से प्रभावित | Crime

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आज खत्म होगा 18वां शिखर सम्मेलन, ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ पर जोर | National

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Who is Saransh Jain: पिता ने छुपाई कैंसर की बात, बेटे सारांश जैन ने टीम इंडिया में जगह बना पूरा किया सपना | Sports
    खेल

    Who is Saransh Jain: पिता ने छुपाई कैंसर की बात, बेटे सारांश जैन ने टीम इंडिया में जगह बना पूरा किया सपना | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कौन हैं सारांश जैन, जिसे मिली टीम इंडिया में जगह

    नई दिल्ली. श्रीलंका के दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद सबको इस बात की चिंता थी कि उनकी जगह किसे मौका दिया जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सरांश जैन रहे. उनको पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली.

    सरांश को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है. पिछले कई सीजन में घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट कैप का मौका मिला है. हाल ही में सरांश जैन भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे. दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले मुकाबले में उनका प्रदर्शन साधारण रहा. दूसरे मैच में उन्होंने छह विकेट झटके और नाबाद 70 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

    आईपीएल के दौर में जहां कई खिलाड़ियों को टी20 लीग के जरिए पहचान मिली, वहीं सरांश जैन ने पूरी तरह घरेलू क्रिकेट के दम पर अपनी जगह बनाई. मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया-ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में बनाए रखा और अब उनकी मेहनत रंग लाई है.

    रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन सरांश जैन के करियर का सबसे बेहतरीन सीजन रहा. उन्होंने 7 मैच खेलकर 58 की औसत से 518 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली जबकि तीन अर्धशतक भी जमाया. बल्ले से धमाकेदार खेल दिखाने वाले इस खिलाड़ी ने इस दौरान 30 विकेट भी चटकाए. वह मध्य प्रदेश के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

    सारांश जैन की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है. 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनके परिवार ने उनसे पिता के कैंसर और सर्जरी की बात छिपाकर रखी ताकि उनका ध्यान क्रिकेट से न हटे. भारत लौटने पर उनके पिता ने उन्हें एक भावुक संदेश दिया था. “मैं अब ठीक हूं बेटा. तुम अच्छा खेलोगे तो मैं और जल्दी ठीक हो जाऊंगा.”

    यह संदेश सरांश के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बन गया. सारांश के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो अब तक मध्य प्रदेश के लिए कुल 54 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाया है. उन्होंने 2223 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतकीय पारी शामिल है. उन्होंने 14 फिफ्टी भी जमाई. विकटों की बात करें तो उन्होंने 188 बैटर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. अब श्रीलंका दौरे पर सरांश जैन के पास भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने और घरेलू क्रिकेट की सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहराने का सुनहरा मौका होगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर आपका Bank of Baroda में खाता है, तो तुरंत बदलें अपने फोन की ये Settings
    Next Article एयर इंडिया को जबरदस्त झटका, 22,238 करोड़ रुपये का नुकसान, डूबेगी कंपनी?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बेशर्म की तरह स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया मना, महिला एशिया कप में हुआ ड्रामा | Sports

      September 13, 2026

      Ind vs Afg T20: अर्शदीप का कहर, अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी, टीम इंडिया की अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत | Sports

      September 13, 2026

      Ind vs Afg 1st T20: वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर, गंभीर-अय्यर ने किसे दिया मौका? बुमराह की हुई वापसी | Sports

      September 13, 2026

      भारत-अफगानिस्तान T20 देखने जा रहे स्टेडियम, घर से निकलने से पहले लें ट्रैफिक अपडेट, कहां होंगे डाइवर्जन और क्या है पार्किंग नियम | Sports

      September 13, 2026

      भारत-अफगानिस्तान T20: संजू, अभिषेक या वैभव? कप्तान श्रेयस अय्यर ने ओपनिंग पर दिया बड़ा संकेत | Cricket

      September 13, 2026

      मुझे पता है उनका दिमाग कैसे काम करता है…श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर को लेकर की बात, जाने क्या-क्या कहा | Sports

      September 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      HIV के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता, 5 जिलों ने हासिल किया 100% लक्ष्य

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 14, 2026

      Haryana News: एचआईवी के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने एक बड़ी सफलता दर्ज की…

      बेशर्म की तरह स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया मना, महिला एशिया कप में हुआ ड्रामा | Sports

      September 13, 2026

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.