Close Menu
    What's Hot

    लड़ाई का असर, लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, नहीं थम रही HDFC में गिरावट

    July 22, 2026

    पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन सारे धुरंधर की वापसी, बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने वाली टीम का ऐलान | Sports

    July 22, 2026

    IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज
    खेल

    क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vaibhav Suryavanshi: क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज
    Vaibhav Suryavanshi: क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज

    अडिग स्वभाव और जीत तक न रुकने वाले जज्बे के पीछे छिपा है ज्योतिष का एक खास राज
    Vaibhav Suryavanshi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर जब बल्ला बोलता है, तो रिकॉर्ड्स खुद-ब-खुद बनने लगते हैं। लेकिन जब महज 15 साल का कोई खिलाड़ी दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी प्रतिभा से चौंका दे, तो सवाल उठता है कि आखिर इस कम उम्र में इतना साहस और जज्बा आता कहां से है? हम बात कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी की। वैभव की तकनीक और खेल के प्रति उनकी जिद को लेकर अक्सर चर्चा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से उनके जन्म का समय और नक्षत्र भी उनकी इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाते हैं?

    पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे हैं वैभव सूर्यवंशी

    बिहार के समस्तीपुर में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी का जन्म पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शक्तिशाली और विजयी नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं, जो जीवन में आकर्षण, दृढ़ता और जीत की भावना प्रदान करते हैं।

    पूर्वाषाढ़ा का अर्थ ही होता है अजेय यानी जिसे हराना मुश्किल हो। यही कारण है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों में हार न मानने का अद्भुत गुण पाया जाता है। वहीं उनकी जन्म तिथि के अनुसार उनका मूलांक 9 है जो ऊर्जा, साहस और अनुशासन का प्रतीक है।

    क्या होता है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र?

    पूवार्षाढ़ा नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में से 20वां नक्षत्र माना जाता है। इसे बेहद शक्तिशाली और शुभ नक्षत्र माना जाता है। यह धनु राशि के अंतर्गत आता है और इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जो इसे आकर्षण, रचनात्मकता और जीत की भावना प्रदान करता है।

    नाम का अर्थ और प्रतीक

    पूवार्षाढ़ा का अर्थ होता है प्रारंभिक विजय या अजेय शुरूआत। जो शक्ति, शुद्धता और जीवन में लगातार आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की प्रेरणा देता है।

    हार न मानने की जिद बनती है ताकत

    पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के जातक, जैसे वैभव सूर्यवंशी, अपने लक्ष्य के प्रति बेहद समर्पित होते हैं। अगर एक बार ये किसी चीज को पाने का निश्चय कर लें, तो फिर कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, ये पीछे नहीं हटते। इनके भीतर एक आंतरिक शक्ति होती है जो इन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है। यही जिद और जुनून इन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है।

    साहस और पराक्रम का अनोखा संगम

    ज्योतिष के अनुसार, इस नक्षत्र में जन्मे लोग स्वभाव से साहसी और निडर होते हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियां भी इन्हें डरा नहीं पातीं, बल्कि ये हर चुनौती को एक अवसर की तरह लेते हैं। वैभव सूर्यवंशी के व्यक्तित्व में भी यह गुण साफ झलकता है कि वे चुनौतियों से भागते नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।

    नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से भरपूर

    पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के जातकों में नेतृत्व करने की प्राकृतिक क्षमता होती है। ये भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय खुद अपनी पहचान बनाना पसंद करते हैं। आत्मविश्वास इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी ताकत होती है, जो इन्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखती है। यही वजह है कि ये लोग अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

    भावनात्मक रूप से बनाता है मजबूत

    इस नक्षत्र के लोग मानसिक रूप से भी काफी मजबूत होते हैं। असफलता मिलने पर ये टूटते नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। इनके अंदर सकारात्मक सोच का प्रभाव इतना गहरा होता है कि ये हर स्थिति में उम्मीद की किरण तलाश लेते हैं। यही गुण इन्हें जीवन में बार-बार उठ खड़ा होने की ताकत देता है।

    लक्ष्य को हासिल करने की जिद

    पूवार्षाढ़ा नक्षत्र के जातकों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये तब तक चैन से नहीं बैठते जब तक अपने लक्ष्य को हासिल न कर लें। ये लोग बीच रास्ते में हार मानने वालों में से नहीं होते। वैभव सूर्यवंशी की यही विशेषता उन्हें लगातार आगे बढ़ने और सफलता की ओर ले जाती है।

    ये भी पढ़ें: वाईफाई भी चमका सकता है भाग्य, बस लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा साहेब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत
    Next Article जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन सारे धुरंधर की वापसी, बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने वाली टीम का ऐलान | Sports

      July 22, 2026

      Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

      July 22, 2026

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

      July 22, 2026

      Abishek Porel Arrest Warrant: शादी का झांसा देकर बनाया रिश्ता! कोर्ट ने दिया दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर के गिरफ्तारी का आदेश | Sports

      July 21, 2026

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

      July 21, 2026

      क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लड़ाई का असर, लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, नहीं थम रही HDFC में गिरावट

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      Stock market opening 22 July (द भारत ख़बर), मुंबई: मध्यपूर्व में जारी संघर्ष और भीषण…

      पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन सारे धुरंधर की वापसी, बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने वाली टीम का ऐलान | Sports

      July 22, 2026

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.