Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

    June 27, 2026

    Tamannaah Bhatia: सहेली की शादी में तमन्ना भाटिया ने दिखाया जलवा

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 27, 2026

      Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी

      June 27, 2026

      Ketan Agrawal Murder Case: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा! चेतन से करती थी प्यार, परिवार ने केतन से करा दी सगाई |

      June 27, 2026

      उत्तर भारत में कल से हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

      June 27, 2026

      बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स

      June 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»क्या आर्थिक संकट से निकल पाएंगे अमेरिका के किसान
    दुनिया

    क्या आर्थिक संकट से निकल पाएंगे अमेरिका के किसान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    American agricultural crisis : क्या आर्थिक संकट से निकल पाएंगे अमेरिका के किसान
    American agricultural crisis : क्या आर्थिक संकट से निकल पाएंगे अमेरिका के किसान

    दशकों बाद अमेरिका के किसान प्रदर्शन करने पर हुए मजबूर

    American agricultural crisis (द भारत ख़बर) बिजनेस डेस्क : अमेरिकी कृषि सेक्टर इन दिनों मंदी का शिकार है। हजारों की संख्या में किसान प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। अमेरिका में यह स्थिति बीते दशकों में शायद ही बनी हो की किसानों को प्रदर्शन की राह पर उतरना पड़ा हो। किसानों की समस्याओं का वहां के आर्थिक और कृषि विशेषज्ञ कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

    कुछ का कहना है कि किसानों की इस हालत के लिए अमेरिकी राष्टÑपति सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी टैरिफ ने देश के अन्य सेकटर्स के मुकाबले कृषि पर ज्यादा प्रतिकूल असर डाला है। यही कारण है कि पिछले दिनों प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जब राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप को मिला तो ट्रंप ने बिना किसी देरी के किसानों की स्थिति में सुधार के लिए 12 अरब डॉलर (करीब 90,000 करोड़ रुपए) का विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा कर दी। अमेरिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब किसानों को इतने बड़े राहत पैकेज की नौबत पहली बार पड़ी है।

    इसलिए मुश्किल में फंसा कृषि संकट

    अमेरिकी कृषि मंत्रालय यानी यूएसडीए व कांग्रेस रिसर्च सर्विस की अधिकृत्त रिपोर्टों के अनुसार टैरिफ युद्ध के कारण कई बड़े देशों, खासकर चीन ने अमेरिकी अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की खरीद बहुत कम कर दी या अस्थायी रूप से रोक दी। इससे अमेरिकी किसानों की आमदनी और निर्यात दोनों पर सीधा और गंभीर असर पड़ा। चीन ने सोयाबीन, मक्का, सूअर मांस और कपास सहित कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर प्रतिशोधी शुल्क बढ़ा दिए और कई श्रेणियों में आयात घटा दिया। इससे टैरिफ युद्ध की सीधी मार उन किसानों पर पड़ी, जहां मक्का व सोयाबीन की खेती बड़े पैमाने पर होती है। अमेरिकी कृषि मंत्रालय ने किसानों के लिए जो कदम उठाया, वह था मार्केट फैसिलिटेशन प्रोग्राम यानी एमएफपी।

    ट्रंप के फैसले के पीछे यह वजह बताई जा रही

    अमेरिकी किसान लगातार बढ़ती लागत और विदेशी आयात के दबाव की शिकायत कर रहे हैं। चुनावी समर्थन आधार माने जाने वाले किसानों को साधने के लिए ट्रम्प प्रशासन लगातार नई नीतियों पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका में भारतीय चावल की कथित डंपिंग पर ध्यान देंगे। किसानों ने चावल की गिरती कीमतों की ओर इशारा करते हुए दावा किया है कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आयात उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए।

    ट्रंप ने दिए नए टैरिफ लगाने के संकेत

    अमेरिकी राष्टÑपति ने एक बार फिर से भारत पर टैरिफ लगाने के संकेत दे दिए हैं। इस बार टैरिफ भारतीय चावल के निर्यात पर लगाया जा रहा है। इस संबंधी बयान देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आयातित फर्टिलाइजर (खाद) पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप ने दावा किया कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आने वाला चावल अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : नए साल में भारत नई व्यापार योजना के साथ उतरेगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानें फोन ज्यादा क्यों होता है गर्म?
    Next Article ग्रेप-4 लागू करने के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026

      इस बात पर अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      June 26, 2026

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

      By श्वेता चौहानJune 27, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को…

      Tamannaah Bhatia: सहेली की शादी में तमन्ना भाटिया ने दिखाया जलवा

      June 27, 2026

      तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.