Close Menu
    What's Hot

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें आज का भाव

    September 17, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

    September 17, 2026

    जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्या अब मैदान पर नहीं दिखेगा धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट
    खेल

    क्या अब मैदान पर नहीं दिखेगा धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    MS Dhoni IPL Retirement : क्या अब मैदान पर नहीं दिखेगा धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट
    MS Dhoni IPL Retirement : क्या अब मैदान पर नहीं दिखेगा धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट

    बीती शाम चेन्नई और हैदराबाद मैच के दौरान धोनी की हो गई विदाई

    MS Dhoni IPL Retirement (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : सोमवार शाम को जब चेन्नई के चेपॉक मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा था तो चेन्नई विशेषकर महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों को जरूर धक्का लगा। इस मैच में एक तो चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान में हार गई वहीं उसकी प्लेआॅफ की राह भी थोड़ी मुश्किल हो गई।

    लेकिन इस सबसे बड़ी बात थी चेन्नई के सबसे आईकोनिक खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का मैदान में आना। धोनी मैदान में जब उतरे तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हालांकि धोनी हाथों में दस्ताने पहनकर विकेट कीपिंग करने या फिर बल्ला हाथ में लेकर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे बल्कि उन्होंने छुपे हुए लहजे में चेन्नई की टीम, आईपीएल और क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

    सोशल मीडिया पर छाए धोनी के वीडियो

    सोमवार शाम के धोनी के बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जो उनके फेयरवेल की ओर इशारा करते दिख रहे हैं। वीडियो और फोटो का छोड़िए धोनी के साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों को भी यही लगता है कि धोनी अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नहीं नजर आने वाले। हालांकि, अभी तक इन सारी बातों आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया

    मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे। जैसे ही वे उतरे उनके साथ सीएसके के सभी खिलाड़ी भी जुड़ गए। इसके बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान न केवल सीएसके के मौजूदा खिलाड़ी धोनी के साथ थे बल्कि पूर्व खिलाड़ी भी धोनी को विशेष रूप से मिले। धोनी के अपने सुपर फैन से मुलाकात की इस तरह का वीडियो पहले शायद ही सामने आया हो। लेकिन, 18 मई को चेन्नई के मैदान पर वो भी नजर आया। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में दिखने वाले अपने सुपर फैन से न सिर्फ बात की और हाथ मिलाया, बल्कि उसे गले से भी लगा लिया।

    एमएस धोनी का आईपीएल करियर

    महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में सीएसके लिए डेब्यू किया था। अभी तक 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38 और स्ट्राइक रेट 137 का है। उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा 5 ट्रॉफी जीती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2000s के वो 8 सुपरहिट सीरियल्स, जिनके बिना अधूरी रहती थी मम्मियों की शाम
    Next Article हरियाणा में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

      September 16, 2026

      IPL 2027 Auction: भारत में होगी आईपीएल ऑक्शन की वापसी, जगह और तारीख पर फैसला जल्दी | Sports

      September 16, 2026

      Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

      September 16, 2026

      वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports

      September 16, 2026

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026

      अजीत अगरकर की आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग? BCCI की चुप्पी के बीच देवजीत सैकिया को ‘धन्यवाद’ नोट भेजने की तैयारी | Sports

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें आज का भाव

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      Himachal Pradesh Gold Silver Price 17 September 2026: आज 17 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश…

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.