Close Menu
    What's Hot

    सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

    April 19, 2026

    मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास लिया, स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने दीक्षा दी

    April 19, 2026

    अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

      April 19, 2026

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गैंगस्टरों के खि़लाफ़ कार्रवाई तेज़ करेगी, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स: डीजीपी
    Breaking News

    गैंगस्टरों के खि़लाफ़ कार्रवाई तेज़ करेगी, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स: डीजीपी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 11, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    चंडीगढ़: नव–गठित गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के हरकत में आते ही डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने आज राज्य के लोगों को पंजाब की शांति और सद्भावना को भंग करने और असुरक्षा की भावना पैदा करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस बल को सहयोग देने का आह्वान किया.

    गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एजीटीएफ का गठन किया गया, जिससे ख़ुफिय़ा जानकारी का प्रयोग करके और पंजाब पुलिस की क्षेत्रीय इकाईयों के तालमेल के साथ गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्यवाही और तेज़ की जा सके. एजीटीएफ सीधे तौर पर डीजीपी पंजाब की निगरानी अधीन काम करेगी.

    अपनी पहली प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीजीपी वी.के. भावरा ने कहा कि राज्य में गैंग्स्टरों से सम्बन्धित कत्ल की वारदातों में वृद्धि होने संबंधी हाल ही में मीडिया रिपोर्टें सामने आईं हैं, परन्तु वास्तव में पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस वर्ष कत्ल की वारदातों के रुझान में कमी आई है. इस मौके पर डीजीपी के साथ एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी प्रमोद बान, जोकि एजीटीएफ के प्रमुख हैं, भी उपस्थित थे.

    अपराध सम्बन्धी आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस वर्ष लगभग 100 दिनों में 158 कत्ल हुए हैं, जिसके हिसाब से प्रतिमाह औसतन 50 कत्ल बनते है, जबकि पिछले वर्षों के दौरान, कत्ल की वारदातों की संख्या साल 2021 और साल 2020 में क्रमवार 724 और 757 थीं, जिसके साथ साल 2021 और साल 2020 के लिए औसतन प्रतिमाह कत्ल की वारदातों की संख्या क्रमवार 60 और 65 रही है.

    अपराध के ग्राफ को और नीचे लाने के लिए लोगों के सहयोग की माँग करते हुए डीजीपी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस राज्य में गैंगस्टरवाद को ख़त्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कोशिशें जारी रहेंगी.’’

    अधिक जानकारी देते हुए डीजीपी वी.के. भावरा ने बताया कि 1 जनवरी, 2022 से संगठित गिरोहों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की विभिन्न इकाईयों ने इन गतिविधियों में शामिल 16 गैंगस्टर माड्यूलों का पर्दाफाश किया है और इनमें शामिल 98 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है. उन्होंने बताया कि इनके पास से हथियारों का बड़ी खेप भी बरामद की गई है, जिसमें चार राईफलें और 68 पिस्तौल/रिवॉल्वर शामिल हैं. इसके अलावा इन अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 30 वाहनों को भी ज़ब्त किया गया है.

    उन्होंने कहा कि राज्य में 2022 में 6 गैंगस्टर अपराधों से सम्बन्धित हत्याएँ हुईं, जिनको पेशेवर ढंग से जाँच के उपरांत सुलझाया गया और इन मामलों में शामिल कुल 24 दोषियों को 7 पिस्तौलों, 18 कारतूसों और 7 वाहनों समेत गिरफ़्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि यह सभी अंधे कत्ल थे, जिनमें दोषियों की पहचान नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि बाकी दोषियों को भी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

    डीजीपी ने कहा कि इसके अलावा, साल 2022 के दौरान 9 कत्ल हुए थे, जिनसे आम लोगों में सनसनी फैल गई थी, का गैंग्स्टरों से कोई सम्बन्ध नहीं पाया गया. उन्होंने आगे कहा कि इन मामलों को भी सुलझा लिया गया है और इनमें शामिल ज़्यादातर मुलजि़मों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि इन अपराधों के पीछे पारिवारिक/वैवाहिक विवाद, रंजिश या पैसों के लेन–देन का झगड़ा आदि मुख्य कारण पाए गए हैं.

    पंजाब पुलिस का सक्रिय दृष्टिकोण और समय पर हस्तक्षेप का उदाहरण देते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने हाल ही में एक इमीग्रेशन सलाहकार की हत्या, एक विरोधी गैंग मैंबर की हत्या, एक विद्यार्थी (प्रमुख पेशेवर का बेटा)  का अपहरण करने और एक व्यापारी की हत्या, जैसे गैंग्स्टरों से सम्बन्धित चार गंभीर अपराधों को रोकने में सफलतापूर्वक कामयाबी हासिल की है.

    डीजीपी ने यह भी कहा कि लाइसेंसशुदा हथियार निजी सुरक्षा के लिए होते हैं, ना कि अपराध करने या निजी रंजिशों के लिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी हथियार लाइसेंस धारकों से अपील करता हूँ कि वह अपने हथियारों का प्रयोग केवल अपनी सुरक्षा के लिए करें.’’

    गौरतलब है कि पंजाब पुलिस राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावशाली ढंग से कार्यवाही कर रही है और पिछले कुछ सालों के दौरान ए, बी और सी श्रेणियों के 545 गैंग्स्टरों की सफलतापूर्वक पहचान की जा चुकी है. इन गैंगस्टरों में से 515 गैंगस्टरों के विरुद्ध पहले ही प्रभावी कार्यवाही करके बड़ी संख्या में हथियार, वाहन और संचार उपकरण बरामद किए गए हैं.


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंचे मनीष सिसोदिया, खस्ताहाल हालत में मिले स्कूल
    Next Article भगवंत मान का उद्योग विभाग को आदेश, नौकरियाँ तैयार करने का बनाए माहौल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

    April 19, 2026

    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    April 19, 2026

    कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

    April 19, 2026

    पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

    April 19, 2026

    पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

    April 18, 2026

    असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

    April 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

    By श्वेता चौहानApril 19, 2026

    Lahore 1947: सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है…

    मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास लिया, स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने दीक्षा दी

    April 19, 2026

    अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

    April 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.