Madhya Pradesh News, भोपाल: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी बांध मे क्रूज बोट पलट गया है और हादसे में अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 9 हो चुकी है। दुर्घटना के बाद लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है। राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बचाव दलों ने दो और शव बरामद किए हैं।
सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप
नाव पलटने की घटना में बचे एक व्यक्ति ने बुनियादी सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दिए गए थे। इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि क्रूज नाव पलटने की घटना में 15 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
ये भी पढ़ें : Deadly Storm: उत्तर प्रदेश, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान
India News

