Close Menu
    What's Hot

    सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करें…संन्यास लेते ही गरजे अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स को दिखाया आईना | Sports

    August 6, 2026

    Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत
    दुनिया

    जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Petrol-Diesel Price : जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत
    Petrol-Diesel Price : जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के बयान के बाद देश भर में लगाई जा रहीं अटकलें

    Petrol-Diesel Price (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : एक मई को पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की वृद्धि की गई है। मंत्रालय ने इस वृद्धि के पीछे पश्चिम एशिया स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण उपजी गैस किल्लत को बताया है। इसके साथ ही अब यह अटकलें भी सामने आई हैं कि जल्द ही देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। जिसके बाद तेल कंपनियों को प्रति लीटर मोटा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    यह बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

    इसी बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर स्थिति बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने पिछले चार साल से अधिक समय तक कीमतों को स्थिर रखा है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी सूत्रों का स्पष्ट कहना है कि खुदरा कीमतों पर लगी इस रोक के कारण तेल कंपनियों को हो रहे भारी घाटे को देखते हुए निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है।

    4 साल 60 दिन से कीमतें स्थिर

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता, युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद, भारत ने 4 साल और 60 दिनों से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उन्होंने पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां ईंधन की कीमतों में 39 से 66 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि हुई है और उन्हें किल्लत व राशनिंग जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा है।

    मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार ने घबराहट में कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया और पूरी तरह से आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के बाद, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें : Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला
    Next Article अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतें बेकाबू
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026

      तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 5, 2026

      RBI ने रेपो रेट का किया ऐलान, जानें आपके लोन की EMI बढ़ी या घटी

      August 5, 2026

      शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार, चढ़कर खुला बाजार, सस्ता हुआ कच्चा तेल

      August 5, 2026

      मिले-जुले रुख के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में तेजी तो निफ्टी फिसला, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करें…संन्यास लेते ही गरजे अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स को दिखाया आईना | Sports

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      अजिंक्य रहाणे ने इशारों में साधा गौतम गंभीर और अगरकर पर निशाना नई दिल्ली. भारतीय…

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.