Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार को भी जल्द ही कर्मचारियों के लिए DA लागू…

    August 6, 2026

    Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

    August 6, 2026

    टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एक साथ पढ़े दिल्ली की दस बड़ी ख़बरें, आज राजधानी में क्या घट रहा है जानें
    Breaking News

    एक साथ पढ़े दिल्ली की दस बड़ी ख़बरें, आज राजधानी में क्या घट रहा है जानें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 5, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    1. सत्येंद्र जैन को झटका

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें निचली अदालत ने जैन से ED द्वारा की जाने वाली पूछताछ के दौरान उनके वकील को साथ रखने की मंजूरी मिली थी. आम आदमी पार्टी के नेता को 30 मई को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था और निचली अदालत ने 31 मई को उन्हें 9 जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. अब ईडी की पूछताछ के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील मौजूद नहीं रहेंगे.


    2. बीजेपी कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान

    दिल्ली में राजिंदर नगर उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने भी अपने पूर्व पार्षद पर दांव खेला है. कांग्रेस की और से प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहले ही दुग्रेश पाठक को मैदान में उतार दिया था. इस सीट पर 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को नतीजे घोषित किये जाएंगे.


    3.  ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना में अब तक 13000 से ज़्यादा बचे

    दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना में अब तक 13000 से ज़्यादा लोगों को की जान बचाई जा चुकी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत कई नेकदिल लोगों ने करीब 13,000 लोगों की जान बचाई है. अक्टूबर 2019 में शुरू की गई यह योजना लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में भीड़भाड़ के कारण आपात स्थिति के दौरान किसी क्षेत्र में चिकित्सा सहायता पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन, हमारी ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत, इस मुद्दे का समाधान किया जा रहा है. इस योजना के तहत अब तक लगभग 13,000 लोगों की जान बचाई जा चुकी है.’’ 


    4. टारगेटिंग किलिंग के विरोध में आम आदमी पार्टी  का प्रदर्शन

    कश्मीर घाटी में हो रही टारगेटिंग किलिंग के विरोध में आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे. आप ने अपने ट्विटर हैंडल एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की आवाज़ को दबाने में लगी है तब आम आदमी पार्टी कश्मीरी पंडितों की आवाज़ बन कर उनके समर्थन में प्रदर्शन करेगी. कश्मीर घाटी में बीते दिनों स्कूल टीचर, बैंक मैनेजर सहित कई लोगों की हत्या हो चुकी है. जिसके बाद कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़ पलायन कर रहे हैं.


    5. दिल्ली फिर बढ़े कोरोना के केस

    राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोनावायरस ने रफ्तार पकड़ ली है. बीते 24 में कोविड-19 के 405 नये मामले सामने आये है. हालाँकि अच्छी बात यह रही की इस दौरान किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई. दिल्ली में अब संक्रमण दर 2.07 फीसद पहुँच गई है. बीते एक दिन में कोरोना के 19 हज़ार 562 टेस्ट किए गए. जिसमें 400 से ज़्यादा कोरोना के मामले सामने आए. राजधानी में अब एक्टिव मामलों की संख्या एक हज़ार 467 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के नुताबिक नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 19 लाख 08 हज़ार 387 हो गए है. जबकि अब तक इस वायरस से 26,212 लोगों की मौत हो चुकी है. 


    6. दिल्ली फिर हुई शर्मसार

    राजधानी दिल्ली में लगातार शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. दिल्ली के सलीमपुर इलाके में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नौ साल की बच्ची से रेप के 46 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, न्यू सीलमपुर इलाके में आरोपी की पहचान मोहम्मद शाजिद के रूप में हुई है.


    7. 10 साल के मासूम को फिर मिली आवाज़

    दिल्ली के सर गंगागराम अस्पताल से एक करिश्माई मामला सामने आया है. अस्पताल में एक ऐसे बच्चे की सर्जरी हुई है जो करीब 10 साल से भी ज्यादा समय से ट्रेक्योस्टोमी ट्यूब के जरिए सांस ले रहा था. 10 सालों बाद सर गंगाराम अस्पताल में इस बच्चे की सफल सर्जरी की गई है. डॉक्टर्स ने एयरवे और वॉयस रेस्टोरेशन की सर्जरी के जरिए श्रीकांत को उसकी सांस और आवाज दोनो लौटा दिए हैं. बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है.

    8. डीसीपी हटाया गया

    3 जून की रात दिल्ली के एक बार में आयोजित निजी बर्थडे पार्टी के दौरान महिला से बदसलूकी के मामले में पुलिस के अधिकारी पर गाज गिरी है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी के खिलाफ एक्शन लेते हुए तुरंत हटा दिया है. पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि 2011 बैच के आईपीएस शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से द्वारका डीसीपी के पद से मुक्त किया जाता है और अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है. दरअसल ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में चार जून की तड़के सुबह एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी रैंक के एक अधिकारी ने एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की है.


    9. 21 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ समेत 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने दो अलग–अलग घटनाओं में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 21 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं. अरेस्ट हुए तीन में से एक शख्स ने कहा कि उसके माँ-बाप भी मादक पदार्थ की तस्करी किया करते थे. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान दिल्ली के तिमारपुर इलाके के अंकुश, उत्तम नगर के संजय और नाइजीरिया के एंथनी के रूप में की गयी है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक पहली घटना में खुफिया सूचना मिलने के बाद 25 मई को केशव नगर के पास जाल बिछाकर अंकुश को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. अंकुश के पास से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अंकुश ने खुलासा किया कि उसके पिता अवैध शराब की बिक्री में शामिल थे. अंकुश की मां भी पहले मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थी.


    10. दिल्ली में भयंकर गर्मी जारी

    दिल्ली में लोगों को एक बार फिर गर्मी सताने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक़ आज भी राजधानी में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक़ शनिवार को दिल्ली में मुंगेशपुर सबसे गर्म इलाका रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में दिल्लीवालों को अभी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है. 


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली : राजेंदर नगर उपचुनाव के लिए AAP के बाद कांग्रेस और BJP ने भी किया उम्मीदवार का ऐलान
    Next Article कश्मीर घाटी में टारगेटिंग किलिंग को लेकर जंतर मंतर पर ‘आप’ का विरोध प्रदर्शन, ये बड़ी बात बोल गए केजरावाल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब सरकार को भी जल्द ही कर्मचारियों के लिए DA लागू…

    By श्वेता चौहानAugust 6, 2026

    Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना…

    Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

    August 6, 2026

    टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.