Close Menu
    What's Hot

    सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    April 22, 2026

    सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

    April 22, 2026

    मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कांग्रेस के लिए अब राजस्थान में भी मुश्किलें बढ़ी, एक मंत्री के बयान ने पैदा की हलचल
    Breaking News

    कांग्रेस के लिए अब राजस्थान में भी मुश्किलें बढ़ी, एक मंत्री के बयान ने पैदा की हलचल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    जयपुर: कांग्रेस के लिए एक के बाद एक मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. एक के बाद एक नेता कांग्रेस को अलविदा कह रहा है. ऐसे में अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में मंत्री के बयान ने गहलोत सरकार की भी मुश्किलें बढ़ा दी है. 

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले एक मंत्री ने सूबे की नौकरशाही पर गुस्सा ज़ाहिर किया है, और मंत्रिपद छोड़ देने की बात कह डाली है. 

    राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना ने माइक्रो–ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मुख्यमंत्री से अपील की है कि उन्हें मंत्रिपद से मुक्त कर दिया जाए, और सभी विभाग CM के प्रधान सचिव कुलदीप रांका को सौंप दिए जाएं.अशोक चांदना राजस्थान में खेल, युवा मामलों, कौशल विकास, रोज़गार, उद्यमिता तथा आपदा प्रबंधन व राहत विभागों के मंत्री हैं.

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री, मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है, कि आप मुझे इस क्रूर मंत्री पद से मुक्त कर दें, मेरे सभी विभागों का प्रभार कुलदीप रांका जी को दे दिया जाना चाहिए, क्योंकि वैसे भी सभी विभागों के मंत्री वही हैं… धन्यवाद…”

    माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।
    धन्यवाद

    — Ashok Chandna (@AshokChandnaINC) May 26, 2022

    आपको बता दें कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अशोक चांदना की इस शिकायत से कुछ ही दिन पहले राज्य के जनजातीय नेता तथा विधायक गणेश घोगरा का सूबे की नौकरशाही के साथ ज़मीनों की डीड के वितरण को लेकर विवाद हुआ था.

    विधानसभा में डूंगरपुर सीट की प्रतिनिधित्व करने वाले युवा कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रमुख गणेश घोगरा ने 18 मई को इस्तीफा दे दिया था, और कहा था कि सत्तासीन पार्टी का विधायक होने के बावजूद उन्हें दरकिनार किया जा रहा है.

    चांदना के ट्वीट के कुछ ही मिनट बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजस्थान इकाई के प्रमुख सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तरफ इशारा किया. उन्होंने लिखा, “जहाज़ डूब रहा है… 2023 के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं…”

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए मंत्रियों तथा विधायकों का राज्य की नौकरशाही से नाराज़ होना चिंता का सबब है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव सिर पर हैं, और एक–एक वोट बेहद कीमती है.

    राजस्थान में मामूली राजनैतिक उथल–पुथल भी चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि पार्टी में वैसे भी अशोक गहलोत और उनके युवा प्रतिद्वंद्वी के बीच विधायक बंटे हुए हैं. कांग्रेस अगले साल विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने की उम्मीद कर रही है, लेकिन राजस्थान के पिछले 30 साल के इतिहास में किसी भी दल को कभी लगातार दूसरा मौका नहीं मिला है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली वालों के लिए आई राहत की ख़बर, मौसम विभाग ने बताया जल्द होगी बारिश
    Next Article ‘आप’ सरकार में भ्रष्ट मंत्री को हटाने में एक दिन लगा जबकि हरियाणा में एक भ्रष्ट जेई को हटाने में 4 साल लग गए: आप
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    April 22, 2026

    केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

    April 22, 2026

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    By श्वेता चौहानApril 22, 2026

    Hansika Motwani: सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने…

    सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

    April 22, 2026

    मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    April 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.