Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    CM भगवंत मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026

      रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय

      August 25, 2026

      क्या आप ट्रेन में बदल सकते हैं अपनी सीट? जानिए क्या कहता है रेलव का नियम

      August 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त
    हरियाणा

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वजीराबाद चौक पर जांच अभियान के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल जब्त की जिस पर यातायात नियमों के उल्लंघन के 43 चालान लंबित थे और कुल 1.94 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

    पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोका गया और उससे वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका.

    जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर मोटर यान अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 43 चालान लंबित थे और कुल 1,94,000 रुपये का जुर्माना बकाया था.

    पुलिस ने बताया कि ज्यादातर चालान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने, बीमा के बिना वाहन चलाने और उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) नहीं होने के थे. इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों के भी चालान थे. एक अधिकारी ने बताया कि लंबित चालानों के कारण मोटरसाइकिल को जब्त कर निर्धारित स्थान पर खड़ा कर दिया गया.

    यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और काफी समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

    पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने की भी अपील की. गौर रहे कि हाल ही में गुरुग्राम पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त किया था, जिस पर 10 लाख रुपये जुर्माना लग चुका था और करीब 96 चालान पेंडिंग थे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी
    Next Article दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी

    August 26, 2026

    योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

    August 26, 2026

    ‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती

    August 25, 2026

    रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक – News18 हिंदी

    August 25, 2026

    गहरे चटक भटका देंगे ध्यान, पंडित जी जानिए स्टडी रूम के लिए सबसे अच्छा रंग – News18 हिंदी

    August 25, 2026

    क्या AC बसों में भी फ्री सफर कर सकेंगी बहनें? रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का तोहफा, 12 बजे से शुरू

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

    By अंकित कुमारAugust 26, 2026

    NDMC Chairperson Manoj Dwivedi: देश की राजधानी दिल्ली में हालिया मूसलाधार बारिश के बाद कई…

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    CM भगवंत मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

    August 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.