Close Menu
    What's Hot

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चीन: ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ी तकरार, US का एयरक्राफ्ट कैरियर डुबोने के लिए ‘ड्रैगन’ ने उतारा समुद्र में हथियार
    Breaking News

    चीन: ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ी तकरार, US का एयरक्राफ्ट कैरियर डुबोने के लिए ‘ड्रैगन’ ने उतारा समुद्र में हथियार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     China US Dispute over Taiwan: ताइवान (Taiwan) में अमेरिका कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद से चीन-अमेरिका के बीच भड़का तनाव लगातार आगे ही बढ़ता जा रहा है. नैंसी पेलोसी के बाद अब अमेरिका के 5 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल ताइवान पहुंचा है, जिससे चिढ़कर चीन (China) ने अपने लड़ाकू जहाज ताइवान की वायु सीमा में उड़ाकर उसे सख्त संदेश दिया. इतना ही नहीं, अमेरिका के सुपर कैरियर नेवल फ्लीट को उड़ाने के लिए उसने अपना बलशाली हथियार भी चुपके से समुद्र में उतार दिया है, जो युद्ध होने की स्थिति में यूएस को खासा नुकसान पहुंचा सकता है.

    स्टील्थ पनडुब्बी है पनडुब्बी ‘Type-039C Yuan’

    ब्रिटिश वेबसाइट ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अमेरिका के खिलाफ अपनी जंगी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए युआन क्लास की स्टील्थ पनडुब्बी ‘Type-039C Yuan’ को दक्षिण चीन सागर में ताइवान (Taiwan) की ओर रवाना कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह पनडुब्बी सुपरसोनिक मिसाइलों का लैस है और इसका निर्माण अमेरिकी नेवी के पावरफुल एयरक्रॉफ्ट कैरियर को डुबोने के लिए किया गया है. 

    पानी की गहराइयों में पता लगाना मुश्किल

    नेवल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, टाइप-039सी युआन पनडुब्बी चीन में चल रहे सबमरीन प्रोजेक्ट निर्माण का हिस्सा है. इस पनडुब्बी को चीनी (China) नेवी ने जुलाई में ही कमीशन किया है और इसमें पुराने मॉडल की तुलना में कई नए बदलाव किए गए हैं. इसमें नए पंखे जोड़े गए हैं और पिछले हिस्से में टॉवर जैसा स्ट्रक्चर बनाया गया है, जिससे इसे पानी के अंदर पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है. इसके ऊपरी हिस्से में एक एंगल्ड रिज बना गया है, जो एक स्टील्थ फाइटर प्लेन के धड़ जैसा दिखता है. यह रिज पनडुब्बी के पानी की सतह पर होने पर इसके रडार क्रॉस-सेक्शन को कम कर सकता है.

    बिना सतह पर आए बैटरी हो सकती है रिचार्ज

    टाइप-039सी युआन पनडुब्बी में एक नया एयर इंडिपेंडेंट पावर सिस्टम भी लगाया गया है, जिसके चलता बिना पानी की सतह परा आए पनडुब्बी का इंजन अपनी बैटरी को रिचार्ज कर सकता है. इस खासियत की वजह से ये पनडुब्बी लंबे वक्त तक पानी की सतह के नीचे छिपी रह सकती है और दुश्मन को भनक दिए बिना उसका बड़ा नुकसान कर सकती है. इसी पनडुब्बी के एक पुराने मॉडल ने वर्ष 2015 में अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS Ronald Reagan’ का पीछा किया ता. 

    अब अमेरिकी सांसदों के नए प्रतिनिधिमंडल के ताइवान पहुंचने पर चीन (China) ज्यादा बौखला गया है. उसने ताइवान जलडमरूमध्य में फिर से मिलिट्री ड्रिल शुरू कर दी है. यह ताइवान के पेंघु द्वीपों के पास कई गई है, जहां ताइवानी एयरफोर्स का बेस बना हुआ है. 

    15 चीनी विमानों ने फिर की हवाई ड्रिल

    चीनी (China) रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह ताइवान (Taiwan) की स्वतंत्रता और उसे समर्थन के किसी भी विदेशी प्रयास को सख्ती से कुचल डालेगा. वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 15 चीनी विमानों ने सोमवार को चीन-ताइवान को अलग करने वाली जलसीमा का उल्लंघन किया. ताइवान ने कहा कि अगर चीन ने उस पर हमला किया तो वह पूरी क्षमता से उसका मुकाबला करेगा. 

    वर्ष 2050 तक ताइवान पर कब्जे का लक्ष्य

    डिफेंस एक्सपर्टों के मुताबिक चीन ने ताइवान (Taiwan) पर कब्जे के लिए वर्ष 2050 तक का समय तय कर रखा है. तब तक वह खुद को अमेरिका के बराबर आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बना लेना चाहता है. इसके बाद वह पर्ल हार्बर पर जापानी हमलों की तरह दक्षिण चीन सागर में बने अमेरिकी अड्डों पर हमला शुरू कर सकता है. एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि ताइवान पर पूरी तरह काबू पाने में चीन (China) को 20 लाख सैनिकों की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि इतनी बड़ी संख्या में सैनिक होने के बावजूद वह ताइवान पर कब्जा कर ही सकता है. उसे रूस की तरह मात भी खानी पड़ सकती है. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा वैंगा:बाबा वैंगा की इस साल 2 भविष्यवाणियां हो गईं सच, अब भारत को लेकर पूर्वानुमान से लोगों में बढ़ रहा डर
    Next Article अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FBI पर लगाया चोरी का आरोप, बोले- मेरे तीन पासपोर्ट गायब हैं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    By अंकित कुमारAugust 6, 2026

    US Iran War: ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत…

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.