Close Menu
    What's Hot

    जेठालाल को डराने वाला ये शख्स निकला ‘गोली’ का पिता! तारक मेहता शो का चौंकाने वाला सच

    April 16, 2026

    अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    April 16, 2026

    हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      April 16, 2026

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बाबा वैंगा:बाबा वैंगा की इस साल 2 भविष्यवाणियां हो गईं सच, अब भारत को लेकर पूर्वानुमान से लोगों में बढ़ रहा डर
    Breaking News

    बाबा वैंगा:बाबा वैंगा की इस साल 2 भविष्यवाणियां हो गईं सच, अब भारत को लेकर पूर्वानुमान से लोगों में बढ़ रहा डर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बाबा वैंगा  : बाबा वैंगा बुल्गारिया की दृष्टिहीन महिला थी. उनकी 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी. दावा है कि इसके बाद ईश्वर ने उन्हें भविष्य देखने की दिव्य दृष्टि प्रदान कर दी. उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से कई सच साबित हुई. वर्ष 2022 के शुरुआती महीनों को लेकर उन्होंने 2 भविष्यवाणियां की थी, जो सच साबित हो गई हैं. उनकी 2022 में एक खतरनाक भविष्यवाणी भारत को लेकर भी है, जिसे लेकर दुनियाभर में असुरक्षा और आशंका जताई जा रही है. आइए जानते हैं बाबा वैंगा की भविष्यवाणियों के बारे में. 

    बाबा वैंगा की इस साल 2 भविष्यवाणियां सच साबित हुईं

    ब्रिटिश वेबसाइट ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक बाबा वैंगा (Baba Vanga) ने वर्ष 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की हुई हैं. जिनमें 2 अब तक सच हो चुकी हैं. इनमें पहली भविष्यवाणी थी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में गंभीर बाढ़ आने के बारे में. जबकि दूसरी भविष्यवाणी कई शहरों में सूखे और जल संकट के बारे में थी. रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर इस साल की शुरुआत में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे वहां पर भीषण बाढ़ आ गई थी. इस प्रकार उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हो गई थी.

    उन्होंने दूसरी भविष्यवाणी की थी कि बड़े शहर सूखे और पानी की चपेट में आ जाएंगे. हालोंकि इसमें जगह और समय के बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया था लेकिन यह भविष्यवाणी अब यूरोप में सच साबित होती दिख रही है. बड़े-बड़े ग्लेशियरों और पानी से घिरे ब्रिटेन, इटली और पुर्तगाल इन दिनों गंभीर सूखे की चपेट हैं और लोगों से पानी की बचत करने के लिए कहा जा रहा है. 

    ब्रिटेन में सूखे की घोषणा कर दी गई

    हालात को देखते हुए पिछले शुक्रवार को ब्रिटेन में आधिकारिक तौर पर सूखे की घोषणा कर दी गई है. इंग्लैंड में दक्षिण पश्चिम, दक्षिणी, मध्य और पूर्व के हिस्सों में जलसंकट गंभीर है और उन्हें जल्द ही सूखा ग्रस्त घोषित किया जा सकता है. 

    ब्रिटेन ही एकमात्र ऐसा देश नहीं है जो विनाशकारी सूखे का सामना कर रहा है. इटली और पुर्तगाल भी इन दिनों सूखे की चपेट में हैं और निवासियों को जल आपूर्ति के संरक्षण के लिए कहा जा रहा है. इटली तो 1950 के दशक के बाद से अपने सबसे खराब सूखे का अनुभव कर रहा है.

    साइबेरिया में खतरनाक वायरस पनपने की भविष्यवाणी

    माना जाता है कि बाबा वैंगा (Baba Vanga) ने इस साल के लिए 2 और भविष्यवाणियां की हुई हैं. इनमें एक भविष्यवाणी ये है कि रूस के साइबेरिया इलाके में इस साल एक बेहद खतरनाक वायरस का पता चलेगा, जिससे दुनिया में नई खतरनाक बीमारी का प्रसार होगा और लाखों लोग उसकी चपेट में आकर मारे जाएंगे. बाबा वैंगा ने इस साल भारत को लेकर भी गंभीर भविष्यवाणी कर रखी है. 

    भारत पर टिड्डियों का बड़ा हमला होने की घोषणा

    इसके मुताबिक दुनिया में इस साल तापमान में गिरावट होगी, जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा. हरियाली और भोजन की वजह से टिड्डियों के झुंड भारत पर हमला करेंगे, जिससे यहां फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा और देश में अकाल फैल जाएगा. बाबा वैंगा के ये भविष्यवाणियां कितनी सच होंगी, इसका पता तो भविष्य में चलेगा. लेकिन उनकी कई पुरानी भविष्यवाणियों को सच साबित होते देख कई लोग डर में हैं. 

    12 साल की उम्र में चली गई थी आंखों की रोशनी

    बताते चलें कि बाबा वैंगा (Baba Vanga) का असली नाम वांगेलिया गुश्टेरोवा (Vangelia Gushterova) था. वे बुल्गारिया की रहने वाली थीं. उन्होंने 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खो दी थी. उसके बाद वे दावा करने लगीं कि भगवान ने उन्हें भविष्य देखने की दिव्य दृष्टि दे दी है. उन्होंने वर्ष 1996 में उनकी मौत हो गई थी. उन्होंने लिखित में कोई भविष्यवाणी नहीं की थी. लेकिन माना जाता है कि उन्होंने अपनी मृत्यु तक जुबानी तौर पर कुल 5079 भविष्यवाणियां दुनिया के लिए की थी. जिनमें ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत, अमेरिका पर 9/11 का हमला, बराक ओबामा का अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति चुना जाना जैसी कई भविष्यवाणियां सच साबित भी हुईं. 

    कई भविष्यवाणियां सच साबित नहीं हो पाईं

    हालांकि ऐसा भी नहीं है कि बाबा वैंगा (Baba Vanga) ने जो कुछ भी कहा, वह सब सच साबित ही हो गया. उन्होंने दावा किया था कि यूरोप में वर्ष 2016 में बड़ा युद्ध होगा, जिससे यह पूरा महाद्वीप हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. उन्होंने एक भविष्यवाणी ये भी की थी कि वर्ष 2010 से लेकर 2014 तक दुनिया में भीषण परमाणु युद्ध होगा, जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा मिट जाएगा. उनकी यह भविष्यवाणी भी सच साबित नहीं हो पाईं. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रूड ऑयल में भारी ग‍िरावट, दिल्ली में 96.72 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल; ये है आज का लेटेस्‍ट रेट
    Next Article चीन: ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ी तकरार, US का एयरक्राफ्ट कैरियर डुबोने के लिए ‘ड्रैगन’ ने उतारा समुद्र में हथियार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    April 16, 2026

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

    April 16, 2026

    महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

    April 16, 2026

    कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

    April 16, 2026

    प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जेठालाल को डराने वाला ये शख्स निकला ‘गोली’ का पिता! तारक मेहता शो का चौंकाने वाला सच

    By श्वेता चौहानApril 16, 2026

    Tmkoc Goli Father Himanshu Shah Roles: जेठालाल को डराने वाला ये शख्स निकला ‘गोली’ का…

    अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    April 16, 2026

    हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

    April 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.