Close Menu
    What's Hot

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब के लोगों को ऐसे स्वस्थ और तंदरुस्त बना रही है भगवंत मान सरकार
    Breaking News

    पंजाब के लोगों को ऐसे स्वस्थ और तंदरुस्त बना रही है भगवंत मान सरकार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब को स्वस्थ और तंदरुस्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा कदम उठाया है… पंजाब के लोगों को सेहतमंद और तंदुरुस्त रखने के उद्देश्य से सीएम ने एक मुहिम शुरू की है जिसका नाम है ‘सी.एम. दी योगशाला’….कोई भी व्यक्ति, जिसके पास ‘सी.एम. दी योगशाला’ के लिए अपने घर के नज़दीक उचित जगह है और योगा क्लास में शामिल होने के लिए उनका 25 लोगों का ग्रुप है तो पंजाब सरकार की ओर से लोगों को खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में मुफ़्त योगा प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर भेजे जाएँगे। राज्य के 15 और शहरों में ये मुहिम शुरू की जा रही है, जिससे अब कुल 24 शहरों में इस मुहिम का आग़ाज़ हो जाएगा। इससे पहले ‘सी.एम. दी योगशाला’ मुहिम दो पड़ावों में अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर और बठिंडा समेत नौ शहरों में शुरू की गई थी। 

    मौजूदा समय में इन शहरों में रोज़ाना सुबह 300 जगहों पर ‘सी.एम. दी योगशाला’ लगाई जा रही है, जिसमें 10,000 से ज्यादा लोग इन योगा कैंपों का लाभ ले रहे हैं। तीसरे पड़ाव में शामिल किए गए 15 नए शहरों में बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिऱोज़पुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन और मलेरकोटला समेत सभी प्रमुख जिले शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि ये समय की ज़रूरत है कि अच्छी सेहत बनाने के साथ-साथ उन लोगों का तनाव दूर किया जाए, जो अपने जीवन में हर रोज़ अनेकों चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में तनाव का बढ़ रहा स्तर हर किसी के लिए चिंता का मुख्य कारण है और लोगों को इससे बचाने में योगा अहम भूमिका निभा सकता है। 

    पंजाब सीएम ने कहा कि मुफ़्त योगा प्रशिक्षण के लिए लोग टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते हैं या cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर लोगों को योगा के बारे में अवगत करवाने में मदद करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की शानदार पुरातन परंपरा के अनुरूप यह योगशालाएँ पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदुरुस्त बनाने में और अधिक सहायक सिद्ध होंगी।

    द भारत खबर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: यमुना खादर के पानी में डूबकर जुड़वां भाइयों की मौत, एक को बचाने बचाने के चक्कर में दूसरे की भी गई जान
    Next Article SGPC Election: एसजीपीसी चुनाव की तैयारियां शुरू, CM भगवंत मान ने दिया बड़ा बयान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

    April 27, 2026

    पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

    April 27, 2026

    हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

    April 23, 2026

    मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

    April 23, 2026

    आई-पीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच में ममता का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    By अंकित कुमारApril 27, 2026

    AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का…

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.