Close Menu
    What's Hot

    फगवाड़ा में CM नायब सैनी बोले- जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?

    November 10, 2026

    बदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पति की मौत; पत्नी और तीन बच्चे घायल

    November 10, 2026

    पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में…

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

      November 10, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      November 10, 2026

      अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 जख्मी

      November 9, 2026

      Katni Diwali Tragedy: दिवाली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | National

      November 9, 2026

      IMD Weather Update: आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में धुंध, हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मिजाज | National

      November 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»फगवाड़ा में CM नायब सैनी बोले- जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?
    पंजाब

    फगवाड़ा में CM नायब सैनी बोले- जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि आओ सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त करें और एक कुशल कारीगर की भांति इसको सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें।

    सीएम सैनी सोमवार को पंजाब के फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने पंजाब की वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता? बिल्कुल हो सकता है। बस नीयत चाहिए, नीति चाहिए और जनता के प्रति समर्पण चाहिए। लेकिन पंजाब सरकार के मुखिया तो चुटकुलों से लोगों को बरगलाना चाहते हैं न कि अपने चुनावी वायदे पूरा करके।

    सीएम नायब सिंह सैनी ने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाकर गोवर्धन पूजा एवं भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज की रक्षा की, और भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका बसाकर उसी समाज को घर दिया। एक ने रक्षा की, दूसरे ने रचना की और रक्षा व रचना, यही भारत की संस्कृति है। उन्होंने मन्दिर कमेटी द्वार करवाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

    सीएम सैनी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वार राज्य में करवाए गए सुधारों का विस्तार से जिक्र किया और बताया कि पूरे प्रदेश में जहां गरीब मरीजों का सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस करवाया जा रहा है , वहीँ सिलीकोसिस पीड़ित श्रमिकों के लिए पुनर्वास नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य भी हरियाणा ही बना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कारीगर के पास बैंक से लोन लेते वक्त हुनर के सिवा कोई गारंटी नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पीएम विश्वकर्मा योजना से उसी हुनर को गारंटी बना दिया। इस योजना के तहत 500 रुपये रोज के भत्ते के साथ प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये तक की टूलकिट और बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ 5 प्रतिशत ब्याज पर देना शुरू किया।

    उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सरकार ने इसमें मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 5 हजार रुपये अपनी ओर से जोड़े। चार साल का लक्ष्य दो साल में पूरा हुआ। अब तक 30 लाख कारीगर इस योजना से जुड़ चुके हैं।

    सैनी ने बच्चों की पढ़ाई को देश के भविष्य की नीवं बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछड़े वर्ग के बच्चों को देश में पढाई करने के लिए 15 लाख और विदेश में 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण देने का प्रावधान किया है। इसमें लड़कों को सिर्फ 4 प्रतिशत ब्याज पर जबकि बेटियों को 3.5 प्रतिशत दर पर लोन दिया जा रहा है।

    उन्होंने आगे बताया कि काम के दौरान दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु पर उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। पंचायतों और नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग-बी को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर हमने इस समाज को निर्णय की कुर्सी तक पहुंचाया है। क्रीमी लेयर की सीमा भी 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है।

    उन्होंने हरियाणा सरकार की लाड़ली योजना , चिरायु योजना तथा खेल नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पंजाब के लोग आगामी चुनाव में नवसर्जन का संकल्प लें तो वर्ष 2029 तक इस प्रदेश को नशा मुक्त बना सकते हैं , जैसा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने हालिया पंजाब के दौरे के दौरान कहा था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। हरियाणा में युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों और दौड़ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पंजाब में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और युवाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

    इस अवसर पर सांसद अशोक मित्तल , पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला एवं सोमप्रकाश के अलावा शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप धीमान , उपप्रधान सुरेंद्र धीमान व गुरमख सिंह नामधारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पति की मौत; पत्नी और तीन बच्चे घायल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में…

      November 10, 2026

      दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति के लिए…

      November 10, 2026

      गुरुद्वारा में सेवा करने जा रहे चक कोटला गांव के पूर्व सरपंच…

      November 10, 2026

      दादी के निधन के बाद सांसद अमृतपाल सिंह के लिए पैरोल…

      November 9, 2026

      बेटी के जन्मदिन पर चमकी किस्मत, परिवार ने जीती 1.5…

      November 9, 2026

      वरिष्ठ AAP नेता और पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह बिट्टा के घर पर..

      November 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फगवाड़ा में CM नायब सैनी बोले- जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?

      By श्वेता चौहानNovember 10, 2026

      हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि आओ…

      बदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पति की मौत; पत्नी और तीन बच्चे घायल

      November 10, 2026

      पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में…

      November 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.