नई दिल्ली (14 November 2026 School Holiday). नवंबर आते ही स्कूली बच्चों की निगाहें हॉलिडे कैलेंडर पर टिक जाती हैं. 14 नवंबर 2026 को देशभर में बाल दिवस मनाया जाएगा. इस दिन शनिवार भी है. हर घर में बस एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या शनिवार को बच्चों की छुट्टी रहेगी या उन्हें स्कूल जाना होगा? आमतौर पर बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों में कोई अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश नहीं होता. इस दिन स्कूलों में रौनक और उत्सव का माहौल रहता है.
दिल्ली-एनसीआर में मिला पॉल्यूशन ब्रेक
बिहार के सरकारी स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टी
बिहार के स्कूली बच्चों के लिए नवंबर का यह हफ्ता किसी बड़े जश्न से कम नहीं है. बिहार शिक्षा विभाग के 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, प्रोजेक्ट और अपग्रेडेड स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार छुट्टियां घोषित हैं. इस लंबी छुट्टी में दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और महापर्व छठ के अवकाश शामिल हैं. इस हिसाब से बिहार के सरकारी स्कूल 14 नवंबर (शनिवार) को बंद रहेंगे. बच्चों को सीधे 18 नवंबर को ही स्कूल जाना होगा.
झारखंड में 14 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे?
प्राइवेट स्कूलों और ‘दूसरे शनिवार’ का क्या है गणित?
सरकारी कैलेंडर से अलग, निजी स्कूलों के नियम अपने मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन के आदेशों पर चलते हैं. देश के कई हिस्सों में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से जुड़े प्राइवेट स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी रहती है. 14 नवंबर को नवंबर का दूसरा शनिवार पड़ रहा है. ऐसे में कई प्राइवेट स्कूल इस दिन बंद रह सकते हैं. वहीं, कुछ स्कूल बच्चों के लिए खास फन-डे, फैंसी ड्रेस या खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करते हैं.
14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है. बच्चों से बेहद लगाव रखने के कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था. दिलचस्प बात है कि 1964 से पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र के साथ मनाया जाता था. लेकिन नेहरू जी के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी जन्मतिथि यानी 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित कर दिया गया.
पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह
बाल दिवस कोई Gazetted हॉलिडे (राजपत्रित अवकाश) नहीं है. छठ के चलते स्थानीय स्तर पर डीएम (जिलाधिकारी) के आदेश से भी छुट्टियों में बदलाव हो सकता है. छुट्टी को लेकर किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचने के लिए पेरेंट्स शुक्रवार शाम तक अपने बच्चे के स्कूल का WhatsApp ग्रुप या ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक कर लें.

