Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

    August 8, 2026

    SBI ने 3 महीने में 21,000 करोड़ रुपये कमाए, इंट्रेस्ट से भी मुनाफा बढ़ा, शेयर आसमान पर

    August 8, 2026

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगी, 2 आरोपी दबोचे
    Breaking News

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगी, 2 आरोपी दबोचे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     बाड़मेर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम से अब बदमाशों की कई गैंग सक्रिय हो गई हैं. ऐसी ही एक गैंग का बाड़मेर की धोरीमन्ना पुलिस ने खुलासा किया है. यह गैंग यूपी के बदमाशों से मिलकर लोगों को धमकाती है और उनसे रंगदारी (Extortion) वसूलने का प्रयास करती है. इस गैंग ने धौरीमन्ना इलाके में एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये गैंग के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. सरगना को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि उसके साथी को जेल जेल भिजवा दिया गया है. वहीं इनके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. वह भी इस गैंग का अहम किरदार बताया जा रहा है.

    पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले के भोपालगढ़ थाना इलाके के धोरू गांव निवासी रामनारायण और बाल अपचारी इस गैंग के मुख्य सरगना हैं. ये अपने सहयोगियों के साथ यूपी के बदमाशों को स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर देकर उन्हीं के जरिये धमकी दिलवाते हैं. इस गैंग ने हाल ही में धोरीमन्ना के दुर्गालाल जाट को भी धमकी दी थी. इस दुर्गाराम जाट ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था.

    परिवार को मारने की दी थी धमकी
    दुर्गाराम ने अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सऐप कॉल कर अपने आप को लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गो बताया. उसने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. आरोपी ने कहा कि अगर फिरौती नहीं दी तो उसके कोटा में रहने वाले बेटे तथा पत्नी और चंडीगढ़ में रहने वाले उसके दूसरे बेटे को जान से मार देगा. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की.

    जांच में सामने आया गैंग से 26 लोग जुड़े हुए हैं
    जांच के दौरान पुलिस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर निवासी संदीप के मोबाइल को ट्रेस करते हुये उस तक पहुंच गई. पुलिस ने संदीप से पूछताछ की तो उसने धमकी देना कबूल कर लिया. संदीप से पूछताछ में खुलासा होने के बाद पुलिलस ने एक अन्य आरोपी रामनारायण को हिरासत में और बाल अपचारी को निरुद्ध कर पूछताछ उससे की. पूछताछ में सामने आया कि इस गैंग में 26 लोग जुड़े हुए हैं.

    पुलिस ने गैंग के सरगना को 22 अगस्त तक लिया रिमांड पर
    मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने रामनारायण को भी गिरफ्तार कर लिया. बाद में संदीप और रामनारायण को कोर्ट में पेश किया. वहां से संदीप को जेल भेज दिया गया. उसके साथी रामनारायण को 22 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है. बाल अपचारी को भी किशोर गृह में भिजवा दिया गया है. जांच अधिकारी दुर्गाराम के मुताबिक बाड़मेर से 2 हजार किमी दूर उत्तरप्रदेश से संदीप को गिरफ्तार करने के बाद मामले की कड़ी से कड़ी जुड़ती गई. जांच में आगे और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में बड़ा हादसा:बालू से भरी अवैध नाव बीच नदी में डूबी,12 मजदूर लापता
    Next Article एक ही परिवार के 12 लोग लकवाग्रस्त, 7 की हो चुकी है मौत, ग्रामीणों में डर का माहौल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026

    पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

    August 7, 2026

    थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

    August 7, 2026

    ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

    August 7, 2026

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

    By प्रमोद रिसालियाAugust 8, 2026

    Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की…

    SBI ने 3 महीने में 21,000 करोड़ रुपये कमाए, इंट्रेस्ट से भी मुनाफा बढ़ा, शेयर आसमान पर

    August 8, 2026

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.