Close Menu
    What's Hot

    The Movie का पोस्टर आया सामने, टीजर डेट भी हुई कन्फर्म

    June 24, 2026

    ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को नियमों में सुधार के लिए तुरंत कदम…

    June 24, 2026

    भारत से ज्यादा विदेशों में गरजी ‘कॉकटेल 2’, 5 दिन में कमाई का बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी में हुई महापंचायत, पीके बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं

      June 24, 2026

      यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में

      June 24, 2026

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      June 24, 2026

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर 6000 बुढ़ापा पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, जानें कांग्रेस के वादे
    Breaking News

    हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर 6000 बुढ़ापा पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, जानें कांग्रेस के वादे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 31, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Deepender Singh Hooda


    हिसार: सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज नारनौंद हलके के गावं बास, उकलाना हलके के गांव सौथा में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इसके लिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मुख्यमंत्री खट्टर में मूल अंतर यही है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपराधियों को ललकारते हुए कहा था कि या तो वे अपराध छोड़कर मुख्य धारा में आ जाएँ या हरियाणा छोड़ दें, अन्यथा बख्शे नहीं जायेंगे। जबकि, वर्तमान मुख्यमंत्री खट्टर कहते हैं कि मैं हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकता। उन्होंने तो अपने कार्यकर्ताओं को लठ्ठ उठाने की सीख दे डाली और एक सभा में कहा ‘लट्ठ उठा लो, जेल जाने से मत डरो, नेता बनकर निकलोगे।’ जब प्रदेश का मुखिया ही ऐसी बयानबाजी कर रहा हो जिससे अपराधियों का हौसला बढ़े, तो फिर अपराध कैसे रुकेंगे। दोनो मुख्यमंत्रियों की सोच में जो फर्क है, कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी उतना ही फर्क है। 

    उन्होंने कहा कि 2014 तक जो हरियाणा विकास दर, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, गरीब कल्याण की योजनाओं में नंबर 1 था। 10 साल तक हुड्डा सरकार के समय किसी वर्ग को अपने हकों के लिये सड़कों पर आकर आंदोलन नहीं करना पड़ा। प्रदेश के भाईचारे पर कहीं एक खरोंच तक नहीं आयी। वो आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, नशाखोरी और अहंकार में नंबर 1 पर और विकास दर में 17वें स्थान पर पहुंच गया है। आज हर घर में एक शिक्षित नौजवान बेरोजगार है। बेरोजगार युवा नशे की तरफ, अपराध या अपना घर-द्वार बेचकर जान जोखिम में डालकर डांकी के रास्ते विदेश जाकर अपना भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। हरियाणा को महंगाई में भी नंबर 1 बना दिया है आज देश में सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगा डीजल-पेट्रोल हरियाणा में मिल रहा है।  

    दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2019 में हरियाणा में जनता से विश्वासघात कर सरकार बनायी गयी। जनता ने तो भाजपा के 14 में 12 मंत्रियों को हराकर वापस घर भेज दिया था। लेकिन जजपा ने अपने मतदाताओं को धोखा देकर भाजपा को समर्थन दे दिया। ये समझौता 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन या फैक्ट्रियों में 75 प्रतिशत रिजर्वेशन का नहीं भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट और सरकारी महकमे आपस में बांटकर जीमने का था। बीजेपी ने भी नारा बदल लिया अब वो काला धन लाने की बजाय, काले धन वालों को बीजेपी में शामिल कराकर उनका काला धन सफेद कर रही है। अब एक बार फिर चुनाव में भाजपा जनता से चीटिंग करने की साजिश रच रही है। इन्होंने चुनाव से पहले अपना समझौता तोड़ने का समझौता कर लिया है। कोई जजपा के नाम पर वोट मांगेगा तो कोई इनेलो के नाम पर और फिर चुनाव के बाद सारे भाजपा के साथ एक हो जायेंगे। 

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हुड्डा सरकार के समय अकेले हिसार में रेल, रोड, से लेकर विकास के अनेकों काम बताते हुए कहा कि हिसार में प्रदेश का पहला लाला लाजपत राय पशु विश्वविद्यालय स्थापित कराया। इसके अतिरिक्त मछली विज्ञान महाविद्यालय, डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान, जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन संस्थान और पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास संस्थानों की स्थापना की गई है। हिसार जिले में 16 नये सब-स्टेशन स्थापित किये गये, 26 मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई तथा 334 किलोमीटर लम्बी बिजली की लाइनें बिछाई गई। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय को अपग्रेड करके विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। हिसार में दक्षिणी बाईपास का निर्माण, जिले में पीएमजीएसवाई के तहत 214 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया। करीब 67 स्कूलों को अपग्रेड किया, हिसार में 20225 गरीब परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 -100 गज के मुफ़्त प्लॉट देने का काम किया। महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा हिसार में भी हवाई अड्डा मंजूर कराया। दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी और बीजेपी-जेजेपी सरकार से सवाल किया कि 10 साल में हिसार में ही एक कोई नया काम किया हो तो बताए। 

    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने कौशल निगम और अग्निपथ योजना के जरिये पक्के रोजगार को कच्चे में बदल दिया। प्रदेश में 2 लाख पद खतम कर दिए। 4 साल तक कोई भर्ती नहीं होती, अगर निकलती भी है वो पेपर लीक, भर्ती घोटाले की भेंट चढ़ जाती है। चुनावी साल में ये सरकार ग्रुप डी की भर्ती निकालकर युवाओं को एक और धोखा दे रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की सरकारी भर्तियों में जो लिस्ट आ रही है उसमें ज्यादातर दूसरे प्रदेशों के नौजवानों को जगह दी जा रही है। इसका उदाहरण देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एसडीओ भर्ती में 80 में से 78 बाहर के चयनित हुए। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 99 में से 77 बाहर के, असिस्टेंट प्रोफेसर टेक्निकल की लिस्ट में 156 में से 103 बाहर के चयनित हुए और अब हाल में एसडीओ पंचायत की लिस्ट में 7 में से 4 पदों पर दूसरे प्रदेश के लोगों की भर्ती कर ली गई। उन्होंने सवाल किया कि पर्ची-पर्ची का राग अलापने वाले मुख्यमंत्री खट्टर बताएं कि दूसरे प्रदेशों से कौन उनको पर्ची भेज रहा है जिस पर वो हरियाणा से बाहर के लोगों की नौकरी लगा रहे हैं।

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो के संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगली दिवाली कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा के प्रत्येक बुजुर्ग को देश में सर्वाधिक 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट, इंदिरा आवास योजना के तहत 2 कमरे का मकान, कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन में कुर्बानी देने वाले 750 किसानों के परिवार में एक 

    source https://www.nayaharyana.com/2023/12/see-detailed-plan-of-congress-for-election-2024.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News : हरियाणा की खट्टर सरकार ने नए साल पर दिया मनोहर तोहफा, जानें किसको मिलेगा फायदा
    Next Article Groundwater in Haryana: हरियाणा के 18 जिलों में भूजल आर्सेनिक से दूषित, 21 जिलों में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी में हुई महापंचायत, पीके बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं

    June 24, 2026

    यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में

    June 24, 2026

    ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

    June 24, 2026

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    The Movie का पोस्टर आया सामने, टीजर डेट भी हुई कन्फर्म

    By श्वेता चौहानJune 24, 2026

    Mirzapur The Movie 2026 Release: ‘गद्दी’ के लिए फिर बहेगा खून! Mirzapur: The Movie का…

    ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को नियमों में सुधार के लिए तुरंत कदम…

    June 24, 2026

    भारत से ज्यादा विदेशों में गरजी ‘कॉकटेल 2’, 5 दिन में कमाई का बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.