Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में सफाई कर्मियों की मौज! अब हर महीने मिलेंगे 18,100 रुपये, सरकार ने बढ़ाया वेतन

    November 13, 2026

    हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की

    November 13, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार
    हरियाणा

    हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    विनोद सैनी

    हिसार. हरियाणा के हिसार में बहुचर्चित डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में हिसार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खाप पंचायतों और किसान यूनियनों की ओर से दिए गए 13 अगस्त तक के अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेंद्र उर्फ गजू पंडित निवासी भाटला और साहिल निवासी सिंघवा राघो के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया.

    हिसार पुलिस के पीआरओ ने काबू करने की जानकारी प्रेस नोट जारी कर दी गई है ओर फोटो भी जारी की है. वहीं सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी भी फरार है. पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिसार सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. ये टीमें हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी लगातार दबिश दे रही थीं.

    अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी

    सूर्यनगर में हुए इस हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. एसपी सिद्धांत जैन के अनुसार सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. पीड़ित पक्ष की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ उनके निवास स्थान पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

    13 अगस्त तक के अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    गली में विवाद के बाद हत्या

    हिसार की सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी. करीब डेढ़ महीने पहले गोबर डालने को लेकर जीवन और उसके पड़ोसी रमेश के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद डेयरी में खोर बनाने को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ. आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला किया था. इस मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था. बाद में 4 अगस्त को विवाद बढ़ने के बीच जीवन की हत्या कर दी गई. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने पुलिस को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था. गिरफ्तारी नहीं होने पर टोल फ्री करने और मुख्यमंत्री के विरोध की चेतावनी दी गई थी. अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


    Haryana Gold Silver Price Today 13 august 2026 1200x900

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगा
    Next Article Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में सफाई कर्मियों की मौज! अब हर महीने मिलेंगे 18,100 रुपये, सरकार ने बढ़ाया वेतन

    November 13, 2026

    पानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू

    November 13, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों ने रचा नया रिकॉर्ड! 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

    November 13, 2026

    गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा

    November 13, 2026

    एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा

    November 13, 2026

    13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

    November 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में सफाई कर्मियों की मौज! अब हर महीने मिलेंगे 18,100 रुपये, सरकार ने बढ़ाया वेतन

    By प्रमोद रिसालियाNovember 13, 2026

    Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा…

    हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की

    November 13, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर

    November 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.