Close Menu
    What's Hot

    हरियाणाः अंबाला में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत, 12 लोग घायल, अवैध था पूरा भवन

    September 28, 2026

    Gurugram News: गुरुग्राम के PG में मिला युवती का शव, मां ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

    September 28, 2026

    हरियाणा-पंजाब में सोने-चांदी का क्या है भाव? यहां देखें आज की कीमत

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अगले 3 दिन में महंगा होगा वॉशिंग मशीन, फ्रिज ! AC, TV के साथ किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम, कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी | Economy

      September 27, 2026

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National
    Breaking News

    Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bihar teacher assault case, Pandarak teacher beaten by students, teacher attacked over Bhojpuri song, Bhojpuri song school classroom incident, Bihar school teacher attack, Pandarak police teacher assault case, बिहार शिक्षक पिटाई, पंडारक शिक्षक हमला, भोजपुरी गाना विवाद न्यूज, बिहार लेटेस्ट न्यूज, बिहार भोजपुरी सॉन्ग विवाद
    बिहार में एक स्कूल टीचर से मारपीट का मामला सामने आया है।

    Bihar Teacher Attack Over Bhojpuri Song: बिहार के बाढ़ इलाके के पंडारक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को छात्रों ने सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि उन्होंने स्कूल की स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से छात्रों को रोक दिया था। शिक्षक के मुताबिक गाना बजाने से रोकने के बाद छात्रों ने उनसे बहस की थी और स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब शिक्षक ऑटो से बाढ़ की तरफ जा रहे थे, तब रास्ते में 4-5 नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घायल शिक्षक ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों में कम से कम दो युवक उसी स्कूल के छात्र हैं। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    भोजपुरी गाना बजाने से शुरू हुआ विवाद

    शिक्षक प्रणव कुमार के अनुसार कुछ दिन पहले स्कूल की स्मार्ट क्लास के दौरान कुछ छात्र मोबाइल तेज आवाज में आपत्तिजनक भोजपुरी गाना बजा रहे थे। शिक्षक ने स्कूल के अनुशासन का हवाला देते हुए छात्रों को ऐसा करने से रोका और गाना बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि शिक्षक की इस बात को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई और उनके साथ बहस शुरू कर दी। उसी दौरान छात्रों ने उन्हें आगे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उनका आरोप है कि एक दिन टीचर जब ऑटो से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर पीट दिया। इसमें कुछ स्टूडेंट भी शामिल थे, जिनसे टीचर की बहस हुई थी।

    हमलावरों में स्कूल के छात्र भी शामिल

    घायल शिक्षक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना में शामिल युवकों में कम से कम दो उनके अपने स्कूल के छात्र हैं। शिक्षक का आरोप है कि छात्रों ने पहले स्मार्ट क्लास में गाना बजाने से रोकने को लेकर उनसे विवाद किया था और बाद में इसी बात की खुन्नस में हमला किया। हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रणव कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि हमलावरों में से कुछ युवकों के पास हथियार थे। शिक्षक के इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है। उनका कहना है कि हथियारों की मौजूदगी के कारण उन्हें अपनी जान का भी खतरा महसूस हुआ।

    पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

    घटना की जानकारी मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अब उन युवकों की तलाश कर रही है, जिन पर शिक्षक के साथ मारपीट में शामिल होने का आरोप है। साथ ही पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह और यह पता लगाने में जुटी है कि क्या हमला पहले से तय था या विवाद के बाद अचानक हुआ।

    Previous article1489 रन 4 शतक, 1 ट्रिपल सेंचुरी और एक डबल हंड्रेड…भारत-श्रीलंका टेस्ट में बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन
    Next articleHimachal Monsoon Update : हिमाचल में मानसून ले रहा पहाड़ों, लोगों की परीक्षा, आज भी 200 सड़कें बंद, दर्जनों पानी व बिजली परियोजनाएं ठप

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार
    Next Article 1 बांग्लादेशी बॉलर ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस नहस, सबसे छोटे स्कोर पर सिमटी, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अगले 3 दिन में महंगा होगा वॉशिंग मशीन, फ्रिज ! AC, TV के साथ किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम, कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी | Economy

      September 27, 2026

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणाः अंबाला में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत, 12 लोग घायल, अवैध था पूरा भवन

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 28, 2026

      अंबाला. हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट में निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा…

      Gurugram News: गुरुग्राम के PG में मिला युवती का शव, मां ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

      September 28, 2026

      हरियाणा-पंजाब में सोने-चांदी का क्या है भाव? यहां देखें आज की कीमत

      September 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.