
शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़
Maharashtra Temple Tragedy, (द भारत ख़बर), परभणी: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
रेस्क्यू आॅपरेशन जारी
घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई है और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी
ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Deal: इजरायल के लेबनान पर हमलों व वार्ता टलने से अधर में डील
