Close Menu
    What's Hot

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026

    Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports
    खेल

    Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ashutosh sharma county
    आशुतोष शर्मा इंग्लिश काउंटी टीम की तरफ से खेलेंगे

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स में खेलने वाले विस्फोटक ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला है. ये भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के घरेलू 50 ओवरों के प्रतिष्ठित वन-डे कप में खेलने उतरेगी. इंग्लिश काउंटी क्लब हैम्पशायर ने सोमवार को 27 साल के भारतीय खिलाड़ी के साथ करार करने की आधिकारिक घोषणा की.

    आशुतोष शर्मा पूरे टूर्नामेंट के दौरान हैम्पशायर की ओर से खेलते नजर आएंगे. खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक GMR ग्रुप हैम्पशायर के भी को ओनर हैं. आशुतोष अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 11 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था.

    हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक गाइल्स व्हाइट ने कहा, “हम वन-डे कप के लिए आशुतोष शर्मा को टीम में शामिल करके बेहद खुश हैं. वह शानदार प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं और हाल के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का अनुभव है. हमें उम्मीद है कि वह हमारी टीम को पिछले साल से एक कदम आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे.”

    बैटिंग ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने पिछले दो आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 350 से अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.25 और स्ट्राइक रेट 170 रहा, जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक फिनिशरों में शामिल किया. इंग्लैंड में खेलने का यह उनका पहला अनुभव नहीं होगा. इससे पहले वह 2017 में मिडलसेक्स टाइटंस, 2022 और 2023 में ग्रेवसेंड तथा 2025 में लिवरपूल लीग की विगन टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

    आशुतोष ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स से की थी. डेब्यू मैच में उन्होंने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरकर 17 गेंद में 31 रन की तेज पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था. इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इंग्लैंड के वन-डे कप में आशुतोष शर्मा का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजर में रहेगा. यह टूर्नामेंट उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.

    Previous articleHaryana CM News : हरियाणा की गौशालाओं की जल्द बदलेगी तस्वीर, सीएम सैनी ने लिया बड़ा फैसला
    Next articlePunjab Weather Update : पंजाब में बारिश से गिरा तापमान, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports
    Next Article सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

      July 22, 2026

      Abishek Porel Arrest Warrant: शादी का झांसा देकर बनाया रिश्ता! कोर्ट ने दिया दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर के गिरफ्तारी का आदेश | Sports

      July 21, 2026

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

      July 21, 2026

      क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

      July 21, 2026

      Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

      July 21, 2026

      पीवी सिंधु का ट्रॉफी जीतने के बाद खुलासा, विराट कोहली ने की थी चोट से वापसी में मदद | Sports

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      By अंकित कुमारJuly 22, 2026

      हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। Himachal…

      सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

      July 22, 2026

      Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.