Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    September 27, 2026

    Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

    September 27, 2026

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»85 साल के चंदर, 75 की अशर्फी…हरिद्वार पैदल जाकर कांवड़ लाया ये दंपती, चले 300 KM
    हरियाणा

    85 साल के चंदर, 75 की अशर्फी…हरिद्वार पैदल जाकर कांवड़ लाया ये दंपती, चले 300 KM

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर मन में आस्था और हौसला हो तो बड़े से बड़ा सफर भी आसान लगने लगता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बल्लभगढ़ के सागरपुर गांव के रहने वाले 85 साल के चंदर सिंह ने. जिस उम्र में आमतौर पर लोगों के लिए कुछ दूरी तक पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, उस उम्र में चंदर सिंह करीब 300 किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने पैतृक गांव सागरपुर पहुंचे. इस पूरे सफर में उनकी 75 साल की पत्नी अशर्फी भी उनके साथ रहीं. दोनों पति-पत्नी ने रास्ते की मुश्किलों की परवाह किए बिना भोलेनाथ की भक्ति में करीब 300 किलोमीटर का सफर तय किया.

    सफर और भी आसान

    चंदर सिंह ने लोकल 18 को बताया कि मेरी उम्र 85 साल है. मैं पिछले 35 सालों से लगातार कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा हूं. बल्लभगढ़ के सागरपुर गांव से हरिद्वार करीब 300 किलोमीटर दूर है. मैं हर साल पैदल ही जाता हूं. 1 अगस्त को अपने गांव सागरपुर से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकला था और करीब 10 दिन में पैदल चलकर बल्लभगढ़ पहुंचा. एक दिन में 25 से 30 किलोमीटर तक पैदल चलता था. मेरे साथ मेरी पत्नी अशर्फी भी थीं. मुझे रास्ते में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हुई. भोलेनाथ की कृपा से पूरा सफर आराम से पूरा हुआ और पैरों में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. रास्ते में कांवड़ियों के लिए खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था थी, जिसकी वजह से सफर और भी आसान हो गया.

    सावन आते ही उठने लगती है इच्छा

    चंदर सिंह बताते हैं कि रास्ते में मुझे खीर भी मिलती थी, पूड़ी और सब्जी भी मिलती थी. जगह-जगह फल भी मिलते थे. केला और सेब समेत कई तरह के फल कांवड़ियों को दिए जाते थे. रास्ते में खाते-पीते और आराम करते हुए हम दोनों पति पत्नी हरिद्वार से अपने गांव तक पहुंच गए. चंदर सिंह बताते हैं कि मैं किसान हूं, हालांकि अब घर पर ही रहता हूं. मेरे पांच बच्चे हैं. अशर्फी बताती हैं कि मेरी उम्र 75 साल है. पिछले 15 सालों से अपने पति के साथ कांवड़ लेने के लिए जा रही हूं. हम दोनों आराम से 300 किलोमीटर चल लेते हैं. जैसे ही सावन का महीना आता है, मन में कांवड़ लेने जाने की इच्छा होनी लगती है. दोनों के सागरपुर गांव पहुंचने पर परिवार के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. घर लौटे बुजुर्ग दंपती का परिवार ने जोरदार स्वागत किया और उनकी भक्ति और हौसले की हर तरफ चर्चा होने लगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिर्फ 157 रन और शुभमन गिल के नाम होगा कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं कर पाए | Sports
    Next Article Delhi News: इंस्टाग्राम पर लड़कियों को देते बढ़िया नौकरी का झांसा, फिर बुलाकर बेच देते ! पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026

    राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

    September 27, 2026

    ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

    September 27, 2026

    ‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

    September 26, 2026

    मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

    September 26, 2026

    50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    By परवेश चौहानSeptember 27, 2026

    Delhi News: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड से…

    Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

    September 27, 2026

    फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

    September 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.