Close Menu
    What's Hot

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

    December 3, 2025

    हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, ऐसे करें चेक

    December 3, 2025

    5वें दिन भी बंपर कमाई, 100 करोड़ से बस एक कदम दूर

    December 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

      December 3, 2025

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025

      विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

      December 3, 2025

      देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पेश की थी सादगी की मिसाल

      December 2, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»नए लेबर कोड्स से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा
    दुनिया

    नए लेबर कोड्स से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : नए लेबर कोड्स से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा
    Business News Hindi : नए लेबर कोड्स से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा

    रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बेरोजगारी दर घटेगी, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत के श्रम मंत्रालय ने दशकों पुराने लेबर कोड्स में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। यह बदलाव गत 21 नवंबर को किए गए। इन बदलावों को अंतरराष्टÑीय श्रम संगठन में भी सराहा है। वहीं एक रिपोर्ट ने यह भी जोर देकर कहा कि चारों लेबर कोड लागू होने से मजदूरों और उद्योगों दोनों को मजबूत आधार मिलेगा। नए कोड एक ऐसी कार्यशक्ति तैयार करने में मदद करेंगे जो सुरक्षित भी होगी, ज्यादा उत्पादक भी, और बदलती कामकाजी दुनिया की जरूरतों के अनुरूप भी।

    21 नवंबर 2025 को लागू होने वाले इन सुधारों के तहत श्रम विनियमों को सरल बनाने और कार्यस्थल प्रशासन में सुधार के लिए 29 मौजूदा श्रम कानूनों को चार व्यापक संहिताओं में विलय कर दिया गया। चार संहिताओं में वेतन संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता 2020 और औद्योगिक संबंध संहिता 2020 शामिल हैं।

    कम होगी देश की बेरोजगारी दर

    सरकार के नए श्रम कानूनों से भारत में रोजगार और इससे जुड़े क्षेत्रों में स्थायित्व को बढ़ावा मिल सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लेबर कोड से बेरोजगारी में 1.3 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। इससे 77 लाख लोगों के लिए अतिरिक्त रोजगार सृजन होगा। यह आंकलन 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की वर्तमान श्रम बल भागीदारी दर 60.1 प्रतिशत व ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में औसत कार्यशील आयु वर्ग की जनसंख्या 70.7 प्रतिशत पर आधारित है।

    उद्योगों में स्थाई श्रमिकों की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी

    रिपोर्ट के अनुसार, नए लेबर कोड्स के कार्यान्वयन से श्रम बल में स्थायी कर्मियों की हिस्सेदारी कम से कम 15 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इससे कुल औपचारिक श्रमिकों की हिस्सेदारी वर्तमान अनुमानित हिस्सेदारी 60.4 प्रतिशत से बढ़कर 75.5 प्रतिशत हो जाएगी, जैसा कि पीएलएफएस डेटा में बताया गया है।

    घरेलू खर्च और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नए कानूनों के तहत सामाजिक सुरक्षा का कवरेज 85 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, इससे देश का श्रम पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा। इसमें आगे कहा गया है कि लगभग 30 प्रतिशत की बचत दर के साथ, सुधारों के कार्यान्वयन के बाद हर दिन प्रति व्यक्तिद खपत लगभग 66 रुपये तक बढ़ सकती है। इससे मध्यम अवधि में कुल खपत में 75,000 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी, इससे घरेलू खर्च और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    ये भी पढ़ें : Lakshmi Mittal to leave Britain : ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरल सरकार को कई इलाकों में बनाने होंगे लोअर और प्राइमरी स्कूल ,दायरा हुआ तय
    Next Article ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      RBI MPC Meeting शुरू, क्या सस्ती होगी EMI? Repo Rate में कितनी कटौती की उम्मीद

      December 3, 2025

      ट्रेनों में लगाए जाएंगे ATM , यात्रियों को मिलेगी कैश की सुविधा

      December 2, 2025

      OCI होल्डर्स को 182 दिनों तक भारत में रहने का देना होगा प्रूफ

      December 2, 2025

      डिजिटल इकोनॉमी की बढ़ती मुश्किलों पर वित्त मंत्री सीतारमण की वैश्विक अपील

      December 2, 2025

      दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

      December 1, 2025

      आरबीआई जल्द कम कर सकता है ब्याज दर

      December 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

      By अंकित कुमारDecember 3, 2025

      Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी…

      हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, ऐसे करें चेक

      December 3, 2025

      5वें दिन भी बंपर कमाई, 100 करोड़ से बस एक कदम दूर

      December 3, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.