Close Menu
    What's Hot

    दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

    June 22, 2026

    पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

    June 22, 2026

    Aashka Goradia: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया छोड़ पति संग चला रहीं योग स्टूडियो | मनोरंजन

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल
    दुनिया

    ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lakshmi Mittal to leave Britain : ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल
    Lakshmi Mittal to leave Britain : ब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल

    ब्रिटेन को कहेंगे अलविदा, मित्तल ने अपनी टैक्स रेजिडेंसी स्विट्जरलैंड की शिफ्ट

    Lakshmi Mittal to leave Britain (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : ब्रिटेन के लिए अब उसकी नई कर व्यवस्था घातक साबित हो रही है। देश के बहुत सारे अरबपति या तो ब्रिटेन छोड़ चुके हैं या फिर छोड़ने की तैयारी में हैं। जो अमीर ब्रिटेन छोड़ने की तैयारी में हैं उनमें से एक नाम लक्ष्मी मित्तल का भी है। मित्तल देश छोड़ने वाले उन प्रमुख उद्यमियों में शामिल हैं, जिनका नाम द संडे टाइम्स ने हाल में प्रकाशित रिपोर्ट में दिया है। वार्षिक अमीर सूची के अनुसार मित्तल की अनुमानित संपत्ति 15.4 बिलियन पाउंड है और वे ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर उद्योगपति हैं।

    लक्ष्मी मित्तल के फैसले से ब्रिटेन सरकार को लगा झटका

    ब्रिटेन में लेबर सरकार की टैक्स नीतियों का असर अब साफ नजर आने लगा है। ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री पीटर काइल ने स्वीकार किया है कि देश के कुछ सबसे अमीर लोग, जिनमें भारतीय मूल के अरबपति स्टील उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल भी शामिल हैं ब्रिटेन छोड़ रहे हैं। काइल ने कहा कि शीर्ष अमीर वर्ग का देश छोड़ना चिंताजनक है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार मानती है कि लेबर पार्टी की कर व्यवस्था ही अति-धनवानों के पलायन का कारण है, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मैं मानता हूं।

    मैं इस तथ्य से मुंह नहीं मोड़ूंगा कि हमने कर बढ़ाए हैं और हमने गैर-निवासी लोगों के लिए कुछ रास्ते बंद कर दिए हैं। काइल से पूछा गया था कि सप्ताहांत में आई उस मीडिया रिपोर्ट पर उनकी क्या राय है, जिसमें दावा किया गया था कि मित्तल ने अपनी टैक्स रेजिडेंसी स्विट्जरलैंड में शिफ्ट कर ली है और जल्द ही वे दुबई जाने की योजना बना रहे हैं।

    काइल ने दिया यह तर्क

    काइल ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति महसूस करता है कि उसे यूके छोड़ना पड़ेगा, ताकि वह आगे बढ़ सके, तो यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ अरबपतियों का नहीं है। हम अभी उस दौर से निकले हैं, जब हजारों डॉक्टर देश छोड़कर चले गए। मैं नहीं चाहता कि हम सिर्फ अरबपतियों पर ध्यान दें, क्योंकि कई दूसरे लोग भी मजबूर होकर यूके छोड़ रहे हैं। काइल ने यह भी साफ किया कि समस्या सिर्फ टैक्स तक सीमित नहीं है। कई उद्यमी और स्टार्टअप फाउंडर अमेरिका चले गए, क्योंकि उन्हें यहां बढ़ने के लिए जरूरी फंडिंग नहीं मिली। हमने मार्केट को फिर से मजबूत करके इस तरह की मजबूरी को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया है।

    ये भी पढ़ें : US-China Trade Deal : चीन के साथ हमारे रिश्ते बहुत मजबूत : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए लेबर कोड्स से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा
    Next Article डॉ. आदिल और शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी एनआईए
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

      By श्वेता चौहानJune 22, 2026

      Disha Patani: दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश फिल्म वेलकम…

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026

      Aashka Goradia: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया छोड़ पति संग चला रहीं योग स्टूडियो | मनोरंजन

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.