Close Menu
    What's Hot

    दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

    June 22, 2026

    पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

    June 22, 2026

    Aashka Goradia: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया छोड़ पति संग चला रहीं योग स्टूडियो | मनोरंजन

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्या गंवा दिया भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला
    खेल

    क्या गंवा दिया भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Cricket News Live : क्या गंवा दिया भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला
    Cricket News Live : क्या गंवा दिया भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला

    कभी घर पर अपराजित रहने वाली टीम ने 13 माह में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेली

    Cricket News Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने देश में खेलते हुए भारतीय टीम क्लीन स्वीप हो गई। इससे भी बड़ी बात यह है कि टीम इंडिया ने दूसरी बार किसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने घर में क्लीन स्वीप सहा है। ज्ञात रहे कि भारतीय टीम वह टीम थी जिसे उसके ही मैदान में हराना कभी किसी भी टीम के लिए असंभव के समान होता था। फिर वह इंगलैंड की टीम हो या फिर विश्व विजेता आॅस्ट्रेलिया जैसी टीम हो। भारत अपने मैदान पर हमेशा से अजेय रहने का माद्दा रखता था। लेकिन इस हार के साथ ही यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या भारतीय टीम ने अपना अभेद्य किला खो दिया है।

    13 साल में पांच हार और फिर 13 माह में पांच हार

    दिसंबर 2012 से 15 अक्तूबर, 2024 तक यानी लगभग 13 साल में भारत ने घर में 55 टेस्ट खेले। इसमें उसने 42 जीते, सिर्फ पांच हारे और सात ड्रॉ रहे। हार का दर सिर्फ 9.09 प्रतिशत। यानी भारत को घर में पांच बार हराना विरोधियों के लिए दशक भर की मेहनत जैसा था। और अब उतने ही मैच भारत ने सिर्फ पिछले 13 महीनों में गंवा दिए। यह गिरावट न केवल टीम की तैयारी पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि घरेलू लाभ अब भारत के पक्ष में वैसा नहीं रहा जैसा पहले था।

    भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज ने भारतीय बल्लेबाजी की कलई बिल्कुल खोल कर रख दी। इस सीरीज में भारतीय प्रबंधन और कोच गौतम गंभीर आठ बल्लेबाजों के साथ टीम लेकर मैदान में उतरे थे। हैरानी की बात यह है कि दोनों टेस्ट मैच की कुल मिलाकर चार पारियों में भारतीय टीम महज एक बार ही दो सौ रन का आंकड़ा पार कर सकी। वह भी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में और वह आंकड़ा था 201 रन। इतने शर्मनाक प्रदर्शन के बाद किसी भी टीम का टेस्ट जीत लेने के बारे में सोचना भी शायद गलत होगा।

    भारतीय पिचों पर छाए अफ्रीकी खिलाड़ी

    यह क्रिकेट की एक परंपरा है कि जिस देश में भी टेस्ट मैच होता है पिच उसी के हिसाब से बनाई जाती है। भारत में भी पिच टीम प्रबंधन और टीम की गेंदबाजी क्षमता के अनुरूप ही बनाई जाती है। इस बार भी टीम को उसी के हिसाब से पिच तैयार करके दी गई थी। लेकिन भारतीय पिचों का सबसे ज्यादा फायदा अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उठाया। आप बात बल्लेबाजी की करें या फिर गेंदबाजी की। दोनों की जगह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने बाजी मारी। कोलकाता टेस्ट मैच में जहां मेहमान टीम ने छोटे स्कोर का बचाव करते हुए भारतीय टीम को मात्र ढाई दिन में हरा दिया वहीं दूसरे टेस्ट मैच में दोनों पारियों में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए।

    ये भी पढ़ें : World Test Championship : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद खत्म

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग
    Next Article अमेरिका पर टैरिफ कम करने का दबाव डाले भारत : जीटीआरआई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

      June 21, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई

      June 21, 2026

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

      By श्वेता चौहानJune 22, 2026

      Disha Patani: दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश फिल्म वेलकम…

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026

      Aashka Goradia: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया छोड़ पति संग चला रहीं योग स्टूडियो | मनोरंजन

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.