Close Menu
    What's Hot

    समराला सरकारी गर्ल्स स्कूल के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार…

    September 5, 2026

    कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

    September 5, 2026

    हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले
    दिल्ली

    फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले
    Delhi Blast Update: फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले

    कश्मीरी फल रखने की बात कहकर खोरी जमालपुर के पूर्व सरपंच का 3 बेडरूम, किचन, हॉल वाला मकान लिया किराये पर, यूनिवर्सिटी से सटे खेतों में बने एक कमरे 2540 किलो विस्फोटक
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट के तार फरीदाबाद ही अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद जांच में जुटी एनआईए ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल को लेकर किया गया है। जांच के दौरान डॉ. मुजम्मिल के 2 और नए ठिकानों के बारे में पता चला है। जिन नए ठिकानों के बारे में पता चला है उनमें से एक तो गांव खोरी जमालपुर गांव के पूर्व सरपंच का मकान है।

    वहीं दूसरे ठिकाने पर तो डॉ. मुजम्मिल ने 2540 किलो विस्फोट 12 दिन तक छिपाकर रखा था। जांच में यह भी सामने आया है कि जमालपुर गांव के पूर्व सरपंच का 3 बेडरूम, किचन, हॉल वाला मकान यह कहकर किराए पर लिया था कि कश्मीरी फलों का व्यापार करेंगे। इस मकान में मुजम्मिल कई बार डॉ. शाहीन सईद के साथ आया। दूसरा ठिकाना यूनिवर्सिटी से सटे खेतों में बन एक कमरा है। यहां पर करीब 12 दिन तक विस्फोटक रखा गया था।

    8 हजार रुपए महीना तय हुआ किराया

    एनआईए की जांच में पता चला है कि डॉ. मुजम्मिल शकील ने अप्रैल से लेकर जुलाई 2025 तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर तीन बेडरूम का मकान 8 हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से किराए पर लिया था। ये मकान गांव खोरी जमालपुर के पूर्व सरपंच जुम्मा का है। जुम्मा की रोड पर प्लास्टिक रॉ मटेरियल की फैक्ट्री है। इसी के ऊपर ये कमरे बने हुए हैं।

    ज्यादा गर्मी की बात कहकर मकान कर दिया खाली

    जुम्मा ने बताया कि डॉ. मुजम्मिल शकील ने उनसे कहा था कि वह कश्मीरी फलों का कारोबार यहां पर करना चाहता है। इसके लिए उनको ज्यादा जगह की जरूरत है। कश्मीर के फल मंगाकर वो यहां के बाजार में सप्लाई करेगा। लेकिन, लगभग ढाई महीने बाद उसने कमरा यह कह कर खाली कर दिया कि यहां पर गर्मी ज्यादा है।

    ऐसे डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में आया पूर्व सरपंच

    जुम्मा ने एनआईए को बताया कि वह मुजम्मिल को पहले से नहीं जानते थे। उसके भतीजे की कैंसर के चलते तबीयत खराब थी, जिसको लेकर वह अल-फलाह अस्पताल में गए थे। अस्पताल में उनकी मुलाकात डॉ. मुजम्मिल से हुई थी। अस्पताल में ही उनकी मुलाकात डॉ. उमर नबी से हुई थी। इलाज के दौरान ज्यादा संपर्क मुजम्मिल से रहा था।

    डॉ. शाहीन सईद भी आई कमरे पर

    इसके बाद दोनों की जान-पहचान अच्छी हो गई। जुलाई के महीने में उनके भतीजे की मौत हो गई। जुम्मा ने ये भी बताया कि मुजम्मिल कई बार उनके आॅफिस पर भी आया था। जुम्मा ने बताया कि जब मुजम्मिल ने किराए पर मकान लिया, तब उसके साथ एक महिला भी आई थी। महिला को उसने अपने परिवार की सदस्य बताया था। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉ. शाहीन सईद थी।

    ऐसे मुजम्मिल से हुई किसान बदरू की मुलाकात

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चारों तरफ खेत हैं। यूनिवर्सिटी की मस्जिद के पास गांव तगा के रहने वाले किसान बदरू की जमीन है। बदरू नमाज पढ़ने मस्जिद में आता था। यहीं पर डॉ. मुजम्मिल ने उससे संपर्क बना लिया और अमोनियम नाइट्रेट के कट्टों को कुछ दिन रखने के लिए राजी कर लिया। इस जगह को मुहैया कराने में इमाम इश्तियाक ने मदद की थी।

    12 दिन तक रखा रहा अमोनियम नाइट्रेट

    जांच में पता चला है कि बदरू के खेत में बने कमरे (कोठड़े) में करीब 12 दिन तक अमोनियम नाइट्रेट के कट्टों समेत दूसरा सामान रखा रहा। बदरू ने ज्यादा दिन होने के बाद मुजम्मिल को कहा कि सामान चोरी होने का डर है, इसलिए अपना सामान यहां से हटा लिजिए। इसके बाद मुजम्मिल ने पूरे सामान को गांव फतेहपुर तगा में इमाम इश्तियाक के घर के कमरे में शिफ्ट कर दिया।

    ये भी पढ़ें: बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, परिजनों को 5-5 लाख देने का ऐलान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना एक लाख 30 हजार पार, चांदी की चमक भी बरकरार
    Next Article तान्या मित्तल पर फिर टूटा सितम! थप्पड़ के बाद अब टास्क में पड़ा लकड़ी का फट्टा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Swatantra Bhardwaj News: जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज अरेस्ट, कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | Delhi

      September 5, 2026

      Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

      September 4, 2026

      Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

      September 4, 2026

      Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

      September 4, 2026

      Delhi News: हिमांशु भाऊ गैंग ने की थी नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या ! पुलिस का दावा- दिल्ली में 95 गैंग एक्टिव | Delhi

      September 4, 2026

      BRICS Summit Delhi: 11 सितंबर को BRICS समिट, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, जानिए क्या – क्या बंद रहेगा, मेट्रो रूट पर भी पड़ेगा असर? | National

      September 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      समराला सरकारी गर्ल्स स्कूल के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार…

      By श्वेता चौहानSeptember 5, 2026

      Punjab News: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों में स्थानीय P.M. श्री…

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

      September 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.