Close Menu
    What's Hot

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026

    अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना एक लाख 30 हजार पार, चांदी की चमक भी बरकरार
    दुनिया

    सोना एक लाख 30 हजार पार, चांदी की चमक भी बरकरार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना एक लाख 30 हजार पार, चांदी की चमक भी बरकरार
    Gold Price Update : सोना एक लाख 30 हजार पार, चांदी की चमक भी बरकरार

    सोने की कीमत में 1200 जबकि चांदी के दाम में 2300 रुपए का उछाल

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमते लगातार बढ़ रहीं हैं। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि इन दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने के पीछे घरेलू मांग में वृद्धि और अंतरराष्टÑीय बाजार में तेजी मुख्य वजह है। जानकारों का कहना है कि भारत में शादियों का सीजन होने के कारण आने वाले दिनों में भी इन दोनों कीमती धातुओं की जबरदस्त मांग बनी रहेगी और इनकी कीमत में भी तेजी रहेगी। वहीं इनकी कीमत में तेजी के पीछे एक अन्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी मानी जा रही है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे दाम

    दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सरार्फा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 की बढ़त के साथ 1,30,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,29,500 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल जारी रहा और यह 2,300 की बढ़त के साथ 1,63,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजार में चांदी हाजिर 1.71% बढ़कर $52.37 प्रति औंस पर रही। कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की उम्मीदों से तेजी सीमित रही, लेकिन मौलिक संकेत बताते हैं कि सोने के लिए सबसे कम प्रतिरोध का रास्ता ऊपर की ओर है।

    दो दिन की गिरावट के बाद झूम उठा शेयर बाजार

    सोमवार और मंगलवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी दिखाई दी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,057.18 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,644.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ। यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से केवल 10 अंक पीछे था। विशेषज्ञों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम को लेकर बढ़ती आशावादिता ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है। सीमित दायरे में कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे टूटकर 89.23 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBSNL का नया ‘गेम’! कीमतें वही, वैलिडिटी कम… यूजर्स सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
    Next Article फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026

      रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

      June 7, 2026

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      By परवेश चौहानJune 7, 2026

      Foreign Investors : विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट रिजर्व…

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.