Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»Netflix-Warner Bros. Deal: भारतीय सिनेमाघरों को लगेगा झटका? ‘सिमटेगा फिल्मों का दायरा’, MAI ने उठाये सवाल !
    मनोरंजन

    Netflix-Warner Bros. Deal: भारतीय सिनेमाघरों को लगेगा झटका? ‘सिमटेगा फिल्मों का दायरा’, MAI ने उठाये सवाल !

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    Netflix-Warner Bros. Deal: भारतीय सिनेमाघरों को लगेगा झटका? 'सिमटेगाफिल्मों का दायरा', MAI ने उठाये सवाल 

    Netflix-Warner Bros. Deal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत में सिनेमाघर के सिनेमाघर इस वक्त बहुत बड़े बलवाव के दौर से गुजर रहे हैं। खासकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स द्वारा हॉलीवुड की बड़ी कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने के एलान के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में हलचल मच गई है। बता दें कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेटफ्लिक्स और वॉर्नर ब्रदर्स की इस प्रस्तावित डील पर ऑब्जेक्शन उठाते हुए कहा है ये सौदा भारत की थिएटर आधारित फिल्म अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

    सिनेमाघरों में आने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों की संख्या घटेगी

    गौरतलब है सिनेमाघर उद्योग के हितों की रक्षा के लिए MAI ने खुलकर ये आवाज उठाई है। बता दें कि MAI, 2002 में बनाई गई थी, जो आज देश के 11 से अधिक मल्टीप्लेक्स समूहों और 550 से ज्यादा स्थानों का प्रतिनिधित्व करती है, जिनमें तकरीबन 3,000 पर्दे शामिल हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) के अध्यक्ष कमल गियानचंदानी ने इस सौदे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस डील से न केवल सिनेमाघरों में आने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों की संख्या घटेगी, बल्कि भारत का सिनेमाघर बाजार विविधता, व्यापकता और दर्शकों के विकल्पों पर निर्भर है, ऐसे में थिएटर-प्रथम मॉडल कमजोर होगा, जहां दर्शकों को पहले जैसा व्यापक चुनाव नहीं मिल पाएगा।

    MAI ने कई सवाल खड़े किये

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्टूडियो और ऑनलाइन मंच विभाग को करीब 72 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने की डील का एलान किया है। शर्तों के मुताबिक यह सौदा तभी पूरा होगा जब वार्नर कंपनी अपने डिस्कवरी ग्लोबल विभाग को अलग कर एक नई सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बनाएगी। इसे 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा किए जाने की संभावना है। ऐसे में इस डील के नकारात्मक पहलू को उजागर करते हुए MAI ने कई सवाल खड़े किये हैं और कहा कि इस डील के प्रभाव टिकट बिक्री, फिल्म की उपलब्धता और संपूर्ण सिनेमा प्रणाली पर भी पड़ेंगे।

    उच्च स्तर की फिल्मों की घट सकती है संख्या 

    MAI के मुताबिक यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म यही, जो पहले ही थियेटर्स में फिल्में दिखाने को प्राथमिकता नहीं देता। इस डील से सीधे तौर पर सिनेमाघरों में मिलने वाली उच्च स्तर की फिल्मों की संख्या घट सकती है। इतना ही नहीं इससे भारी बजट की अंतरराष्ट्रीय फिल्में सीधे इंटरनेट मंचों पर ही पहुंच जाएगी तो सिनेमाघरों का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। अगर नेटफ्लिक्स इस स्टूडियो का मालिक बन जाता है तो माना जा रहा है कि फिल्म जारी करने की नीति बदल जाएगी और इंटरनेट-प्रथम मॉडल को बढ़ावा मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Netflix’s Biggest Deal: ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मचा दिया तहलका, 6.47 लाख करोड़ में खरीदा वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो

    The post Netflix-Warner Bros. Deal: भारतीय सिनेमाघरों को लगेगा झटका? ‘सिमटेगा फिल्मों का दायरा’, MAI ने उठाये सवाल ! appeared first on Aaj Samaaj.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5G स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी पैक के साथ जल्द होगा लॉन्च
    Next Article AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई बाढ़ पीड़ितों की आवाज, पंजाब के लिए मांगा 50000 करोड़ का पैकेज
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      March 7, 2026

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      March 7, 2026

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      भारत ने मुझे धोखा दिया…’ ईरानी एक्ट्रेस Mandana Karimi का बड़ा आरोप

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी…

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.