Close Menu
    What's Hot

    CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

    September 22, 2026

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाना बैंकों की जिम्मेदारी : मल्होत्रा
    दुनिया

    ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाना बैंकों की जिम्मेदारी : मल्होत्रा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाना बैंकों की जिम्मेदारी : मल्होत्रा
    Business News Hindi : ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाना बैंकों की जिम्मेदारी : मल्होत्रा

    आरबीआई गवर्नर ने बैंकों को अधिक मजबूत और इंटलिजेंस आधारित सुरक्षा तंत्र विकसित करने के दिए निर्देश

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को देश के बैंकर्स के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान गवर्नर ने सबसे ज्यादा जोर बैंक ग्राहकों की डिजिटल सुरक्षा पर देते हुए कहा कि बढ़ते डिजिटल अपराध बहुत बड़ा खतरा हैं।

    बैठक के दौरान संजय मल्होत्रा ने बैंकों को शिकायतों के निपटान में तेजी लाने और अपनी आंतरिक प्रणालियों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दायरे के साथ उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष चिंता जताई। गवर्नर ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी से बढ़ते जोखिमों से निपटने के लिए बैंकों को अधिक मजबूत और इंटेलिजेंस-आधारित सुरक्षा तंत्र विकसित करने होंगे।

    ब्याज दरों में कटौती का दें लाभ

    इस दौरान आरबीआई गवर्नर ने साफ-साफ कहा कि एमपीसी की ओर से नीतिगत दरों में की गई कटौती का लाभ बैंक आम ग्राहकों तक जल्दी पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सतत आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए यह कदम जरूरी है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में सार्वजनिक और चुनिंदा निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हुए।

    खपत और निवेश में बढ़ावा देने पर रखें फोकस

    बैठक के दौरान गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि फरवरी 2025 से अब तक केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कुल 125 आधार अंकों (1.25%) की कटौती की है, जिससे प्रमुख नीतिगत दर 5.25 प्रतिशत पर आ गई है। गवर्नर ने बैंकर्स से कहा कि इस कटौती का सीधा फायदा कर्जदारों को मिलना चाहिए ताकि खपत और निवेश को बढ़ावा मिल सके। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत ने 8 प्रतिशत की शानदार जीडीपी वृद्धि दर दर्ज की है, इसे बनाए रखने के लिए आरबीआई सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।

    बैंकों के परिचालन सुधरने पर जताई खुशी

    बैंकिंग सेक्टर की सेहत पर संतोष जताते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वर्ष 2025 में बैंकों के परिचालन और वित्तीय स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा गया है। हालांकि, उन्होंने को चेताते हुए कहा, “बदलते आर्थिक परिवेश में बैंकों को आत्मसंतोष से बचना चाहिए और उन्हें लगातार सतर्क रहने की जरूरत है।” उन्होंने यह भी कहा कि ब्याज दरों में 125 बेसिस पॉइंट्स की कमी और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से बैंकों की मध्यस्थता लागत कम होनी चाहिए, जिससे दक्षता बढ़ेगी और वित्तीय समावेशन को मजबूती मिलेगी।

    ये भी पढ़ें : India-EU Trade Deal : अहम दौर में पहुंची भारत-ईयू एफटीए वार्ता : गोयल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहले टी-20 में टीम इंडिया का आलराउंड प्रदर्शन
    Next Article पलक तिवारी के हुस्न का जादू, फ्लोरल गाउन में अदाओं से ढाया कहर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

      September 22, 2026

      शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      September 21, 2026

      बैंकिंग, IT में तेजी का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      September 21, 2026

      MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

      September 20, 2026

      प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

      September 20, 2026

      सस्ता हुआ या महंगा, आज कैसा है हरियाणा में सोने-चांदी का हाल

      September 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

      3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच नई दिल्ली.…

      एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

      September 22, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.