Close Menu
    What's Hot

    होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

    June 20, 2026

    तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

    June 20, 2026

    अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले आलराउंडर बने हार्दिक
    खेल

    एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले आलराउंडर बने हार्दिक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hardik Pandya New Record : एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले आलराउंडर बने हार्दिक
    Hardik Pandya New Record : एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले आलराउंडर बने हार्दिक

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार्दिक ने हासिल की उपलब्धि

    Hardik Pandya New Record (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : गत रात्रि धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में जब भारत के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट हासिल किया तो उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। हार्दिक पांड्या टी-20 फार्मेट में ऐसे पहले आलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने 100 विकेट लिए हैं और एक हजार से ज्यादा रन भी अपनी टीम के लिए बनाए हैं।

    इसके साथ ही हार्दिक भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे कर चुके हैं। वहीं, अर्शदीप टी20 में भारत के लिए 1-6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।

    सीरीज में भारत के पास 2-1 की बढ़त

    तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। धर्मशाला में खेले गए मैच में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को लगातार अंतराल पर झटके दिए और मेहमान टीम 20 ओवर में मात्र 117 रन पर आॅलआउट हो गई। इसके जवाब में भातीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 120 रन बनाए और सात विकेट से मैच जीत लिया।

    भारतीय सलामी जोड़ी ने दिलाई शानदार शुरूआत

    लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस साझेदारी को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया। भारत ने एक बार फिर प्रयोग किया और तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार की जगह तिलक वर्मा को उतारा। तिलक और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की, लेकिन मार्को यानसेन ने गिल को बोल्ड कर दिया। गिल 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

    कप्तान सूर्य कुमार फिर असफल रहे

    कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर असफल रहे और 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक और शिवम दुबे ने भारत की जीत की औपचारिकता पूरी की। तिलक 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 25 रन और शिवम चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला। एनगिडी को भले ही एक सफलता मिली, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। एनगिडी ने अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए 77 विकेट लिए हैं और उन्होंने कगिसो रबाडा की बराबरी कर ली है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार्दिक पंड्या की Ex वाइफ का ग्लैमरस अंदाज, ‘अप्सरा’ जैसी खूबसूरती ने लूटी महफिल
    Next Article हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर बड़ी अपडेट, बुजुर्गों की हुई मौज, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026

      आज टी-20 विश्व कप का आगाज करेगी टीम इंडिया

      June 14, 2026

      भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

      June 13, 2026

      प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

      June 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

      By श्वेता चौहानJune 20, 2026

      Punjab news: पंजाब चुनाव आयोग ने नगर निकायों के आम चुनाव कराने की घोषणा की…

      तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.