Close Menu
    What's Hot

    वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

    February 20, 2026

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

    February 20, 2026

    सिरसा वालों के लिए बड़ी खबर, बस स्टैंड होगा शहर से बाहर शिफ्ट, जाम से मिलेगी राहत लेकिन…

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
    दुनिया

    हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
    Share Market Update : हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    पिछले सप्ताह की तेजी पर लगी ब्रेक, सेंसेक्स 54.30 और निफ्टी 19.65 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले सप्ताह की तेजी के बाद नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी दिखाई दी। दिन की शुरुआत ही शेयर बाजार ने लाल निशान के साथ की। इसके बाद पूरा दिन शेयर बाजार दबाव में रहा लेकिन दिन का कारोबारी समय समाप्त होने के समय इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझान और लगातार विदेशी निधियों की निकासी के चलते सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क 427.34 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 84,840.32 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 26,027.30 अंक पर बंद हुआ वहीं भारतीय करेंसी यानि रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 पर आ गिरा और अंत में 90.74 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर स्थिर हुआ।

    नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने के दाम

    भारतीय सर्राफा बाजार में जहां बीते सप्ताह के अंतिम तीन दिन चांदी की कीमतों में तेजी के नाम रहे तो वहीं इस सप्ताह का पहला कारोबारी दिन सोने की कीमतों के नाम रहा। सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया और यह चार हजार की तेजी के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,37,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, 17 अक्तूबर को सोने की कीमतों में 3,200 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी और यह 10 ग्राम के लिए उच्चतम स्तर 1,34,800 रुपए पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस कीमती धातु के 10 ग्राम का भाव 1,33,600 रुपए था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें 1,99,500 रुपए (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

    इस साल इतना आया सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

    चालू कैलेंडर वर्ष के दौरान, सोने की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में 58,650 रुपये या 74.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 1,09,800 रुपए या 122.41 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह 89,700 रुपए प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत में लगातार पांचवें सत्र में तेजी आई और यह 49.83 अमेरिकी डॉलर या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 4,350.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

    ये भी पढ़ें : India’s GDP Growth Rate : घरेलू खपत से मिल रही भारत की विकास दर को गति : क्रिसिल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांधी परिवार को बड़ी राहत, गांधी परिवार के खिलाफ ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार
    Next Article पति पीटर हाग से 100 करोड़ मुआवजा, हर महीने 10 लाख मेंटेनेंस की मांग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      February 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर की खोज से की एआई के आने की तुलना

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ कहा, आर्टिफिशियल…

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      सिरसा वालों के लिए बड़ी खबर, बस स्टैंड होगा शहर से बाहर शिफ्ट, जाम से मिलेगी राहत लेकिन…

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.