
बोले- राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स न समझ पाने का नतीजा
Amit Shah, (द भारत ख़बर), अहमदाबाद: राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स न समझ पाने का नतीजा है। राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। यह कहना है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का। अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, हमारी सफलता का कारण यह है कि लोग हमारे सिद्धांतों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने उन सभी नीतिगत फैसलों का विरोध किया, जिन्हें जनता का समर्थन मिला। कांग्रेस ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन तलाक और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के फैसलों का विरोध किया।
कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती
शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और टेक्निकल मुद्दों में उलझे रहते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा ने भरोसे और जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया, इसलिए उसे बार-बार चुनावों में जनादेश मिला। वहीं कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है, क्योंकि वह उन मुद्दों से दूर है जिनका जनता समर्थन करती है।
आधुनिक तकनीक से बनी ड्रेनेज लाइन का किया उद्घाटन
रविवार को अहमदाबाद के पश्चिमी इलाके में अमित शाह ने 27 किलोमीटर लंबी नई ड्रेनेज लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन बिना सड़क खोदे, आधुनिक तकनीक से बनाई गई है। अमित शाह ने कहा कि इस ड्रेनेज प्रोजेक्ट से 9 वार्डों के करीब 15 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। 4500 सोसायटियों में गटर की पुरानी समस्या खत्म हो गई है। शाह ने इसे इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया।
ये भी पढ़ें: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर
