नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एक मात्र टी20 मुकाबला खेलेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहली बार जापान में इंटरनेशनल टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी. भारत और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे खेला जा रहा है. यह मुकाबला भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए जापान की परिस्थितियों में ढलने और लय हासिल करने का सुनहरा मौका है.
इस वक्त अगर आईसीसी टी20 पुरुष टीम के रैंकिंग की बात करें तो जापान 41वें स्थान पर है. वहीं भारतीय टीम इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है. मैच पर टाइफून (चक्रवात) का खतरा मंडरा रहा है. जापानी क्रिकेट एसोसिएशन के सीओओ एलन कर (Alan Curr) का मानना है कि इस मुकाबले से देश में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी. टीम के कप्तान कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग इस मैच से पहले काफी ज्यादा उत्साहित हैं. यह पहला मौका होगा जब किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ जापान कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगा.
कब खेला जाएगा भारत और जापान के बीच एक मात्र टी20 मुकाबला?
भारत बनाम जापान (एकमात्र T20I) 22 सितंबर, मंगलवार को खेला जाना है.
कहां खेला जाना है भारत और जापान के बीच एक मात्र टी20 मुकाबला?
भारत और जापान के बीच साना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड, कांतो (जापान) में यह मैच खेला जाएगा.
कितने बजे से खेला जाएगा भारत और जापान के बीच एक मात्र टी20 मुकाबला?
भारत और जापान के बीच टी20 मुकाबला भारतीय समय (IST) के मुताबिक सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.
भारत और जापान के बीच एक मात्र मैच का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर दिखेगा?
इस टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर दिखेगा.
भारत और जापान के बीच एक मात्र टी20 मैच की लाइव स्ट्रींमिंग कहां देख सकते हैं?
इस टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट (FanCode App & Website) पर देख सकते हैं.

