Close Menu
    What's Hot

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अम्बाला से शामली 121 किमी एक्सप्रेस
    पंजाब

    अम्बाला से शामली 121 किमी एक्सप्रेस

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है और इसके बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा।

    विज ने आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों को अम्बाला में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए जिससे लोगों को लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दिसम्बर माह तक अम्बाला में रिंग रोड और अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और तय समय में यह परियोजनाएं पूरी हों इसके लिए मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर एनएचएआई अधिकारियों से चर्चा की।

    एनएचएआई अम्बाला के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि अम्बाला व अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से अन्य राज्यों से आने वाले वाहन अम्बाला में दाखिल हुए बिना बाहर से बाहर आगे निकल सकेंगे जिससे शहरी क्षेत्र में ट्रेफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने रिंग रोड में शाहपुर व बाड़ा गांव में पानी निकासी की समस्या व गांव सेपहड़ा के लोगों को रिंग रोड के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के मामले पर भी विस्तृत चर्चा की। परियोजना निदेशक पीके सिन्हा ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2026 तक रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    दिसम्बर 2026 तक पूरा होगा अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे निर्माण परियोजना पर भी चर्चा की व परियोजना के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

    वहीं, मंत्री विज ने अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे के निर्माण संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा। मंत्री ने अम्बाला छावनी से पंचकूला-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने की परियोजना को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की और इस संबंध में योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।

    रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन का निर्माण तय समय में पूरा हो :  विज

    विज ने जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन निर्माण कार्य पर भी एनएचएआई अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले अंडरपास को भी मानकों के अनुरूप बनाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन को तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आगामी जून 2026 माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

    इन मुद्दों पर भी मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ चर्चा की

    • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के मध्य जीटी रोड के नीचे सब-वे निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना को तैयार किया जा चुका है और जल्द इस पर कार्य प्रारंभ होगी। इसके अलावा, अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अम्बाला की सीमा मोहड़ा तक जीटी रोड पर फेंसी लाइटें लगाने को लेकर चर्चा की गई।
    •  विज ने जीटी रोड पर बन रहे शहीद स्मारक तक आने-जाने के लिए भी एस्केलेटर, ओवरब्रिज या सब-वे निर्माण परियोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहीद स्मारक व साथ बन रहे विज्ञान केंद्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आएंगे। इन लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसलिए योजना तैयार की जाए। इसी प्रकार, मच्छौंडा में प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर भी एनएच अधिकारियों से चर्चा की गई।
    • उन्होंने बताया कि यहां फ्लाईओवर निर्माण के लिए कुछ जमीन नेशनल हाईवे के अधीन आ रही है जिसको लेकर सभी विभाग संयुक्त तोर पर साइट इंस्पेक्शन कर योजना को आगे बढ़ाए ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके। वहीं, सिविल अस्पताल के समक्ष एस्केलेटर को भी नियमित तौर पर चलाने को लेकर चर्चा हुई, इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि इसकी देखरेख व मेंटनेस का जिम्मा एजेंसी को सौंपा गया है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथ में गन, आंखों में बदला! ‘टॉक्सिक’ का तारा सुतारिया फर्स्ट लुक वायरल
    Next Article हरियाणा को इन राज्यों से जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेस-वे, काम चल रहा जोरों पर, मिलेगी बड़ा फायदा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026

      यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

      March 6, 2026

      अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंची, CM सैनी पंजाब के राजनीतिक दौरे में व्यस्त

      March 6, 2026

      CM नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की

      March 5, 2026

      नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      By अंकित कुमारMarch 8, 2026

      Odisha Crime News : ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत कोरापुट…

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.