हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C (तृतीय श्रेणी) के 3112 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। यह वही पद हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया को पिछले साल जुलाई में रद्द कर दिया गया था।
एचएसएससी की ओर से शुक्रवार को इसका आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 रात 12 बजे तय की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी फिर भरना होगा फॉर्म
आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 04/2024, 08/2024, 09/2024 और 11/2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा। पुराने आवेदन इस भर्ती में मान्य नहीं होंगे।
रिजर्व कैटेगरी के लिए प्रमाणपत्र की शर्तें तय
एचएसएससी ने आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्रों की तिथियां भी तय कर दी हैं—
आयु सीमा और आयु छूट को लेकर स्थिति साफ
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को ऑनलाइन संवाद के जरिए अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि—

