Who is Dr. Shiva Ambala : अंबाला की रहने वाली डॉ. शिवा के समाजसेवा का सफर साल 2018 में पुराने कपड़े और खिलौने जरूरतमंदों तक पहुंचाने से शुरू हुआ. इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाने और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया. शुरुआत में उन्होंने 11 बेटियों की शादी करवाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन समाज के सहयोग से आज वह 162 बेटियों का घर बसा चुकी हैं. शादी में कन्यादान की रस्में भी खुद निभाती हैं. डॉ. शिवा कहती हैं कि ये सभी बेटियां मेरी अपनी बेटियों जैसी हैं. शिवा की सेवा केवल बेटियों की शादी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह 150 से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद कर रही हैं. वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने अभियान से जोड़ती हैं.
Previous Articleडेयरी फार्मिंग एसोसिएशन ने लुधियाना के DC को मांगों का…
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment

