Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    April 27, 2026

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सार्वजनिक मंच से राव इंद्रजीत सिंह का दर्द छलका, बोले– सरकारें बनवाते हैं, मगर वाजिब हक नहीं मिलता
    हरियाणा

    सार्वजनिक मंच से राव इंद्रजीत सिंह का दर्द छलका, बोले– सरकारें बनवाते हैं, मगर वाजिब हक नहीं मिलता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से अपने राजनीतिक कद और हिस्सेदारी को लेकर नाराजगी खुलकर जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम सरकारें बनाते हैं, लेकिन उसके बदले में अगर हमें हमारा वाजिब इनाम नहीं मिलता तो क्या यह बात गलत है। राव इंद्रजीत सिंह का यह बयान सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर रहा है।

    राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव सोहली में 14 जनवरी को आयोजित एक निजी स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोग अकसर कहते हैं कि अगर इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री से नहीं लड़ता तो कोई चेयरमैन बन जाता, कोई मंत्री बन जाता। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम किसी का साथ नहीं देते तो पार्टी सत्ता में ही नहीं आती, फिर बाकी लोग कहां के होते।

    राव इंद्रजीत सिंह ने इस दौरान अहीर रेजिमेंट को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 1857 में हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था, इसी वजह से अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं हुआ। उन्होंने रेजांगला युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि जब घुसपैठिए कश्मीर पर कब्जा करने आए थे, तब अहीर समाज के जवान सीना तानकर खड़े हुए थे। राव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग आगे भी उठती रहेगी और इसके लिए प्रयास कभी नहीं रुकेंगे।

    अपने राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता राव बिरेंद्र सिंह ने विशाल हरियाणा पार्टी का गठन किया था। उस समय उनका सपना था कि पंजाब से अलग होकर विशाल हरियाणा बने, जिसकी राजधानी दिल्ली हो और जिसमें अलवर, भरतपुर, मेरठ और दिल्ली के आसपास के वे इलाके शामिल हों, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से संघर्ष किया था। बाद में विशाल हरियाणा पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया।


    हरियाणा सरकार

    राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 1981 में विशाल हरियाणा पार्टी के 16 विधायक थे और उनका राजघराना 1857 में अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर आज लोग उन्हें राजा कहते हैं तो यह जनता की भावना है। उन्होंने बताया कि जनता ने उन्हें छह बार लोकसभा और चार बार विधानसभा में जिताया है और यही जनसमर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

    उन्होंने परिसीमन को लेकर भी भेदभाव का आरोप लगाया। राव ने कहा कि 1977 में परिसीमन के दौरान पूरे हरियाणा में विधानसभा सीटें बढ़ाई गईं, लेकिन महेंद्रगढ़ जिले से कनीना विधानसभा क्षेत्र घटा दिया गया। इसी तरह रेवाड़ी जिले में साल्हावास विधानसभा सीट को भी खत्म कर दिया गया, जबकि वहां से उनके परिवार की महिला दो बार विधायक रह चुकी थीं।

    राव इंद्रजीत सिंह का विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ टकराव कोई नई बात नहीं रही है। कांग्रेस शासन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी तल्खी खुलकर सामने आई थी। इसके बाद भाजपा सरकार में मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में भी रिश्ते तनावपूर्ण रहे। मौजूदा समय में नायब सैनी सरकार में उनकी बेटी आरती राव कैबिनेट मंत्री हैं, इसके बावजूद राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री के मंच से यह कह चुके हैं कि हमने सरकार बनवाई है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए।


    क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का INSO में विलय

    राजनीतिक दबाव बनाने के लिए राव इंद्रजीत सिंह की डिनर डिप्लोमेसी भी चर्चित रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दौर में वे सांसदों और विधायकों को डिनर पर बुलाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में आरती राव के सरकारी आवास पर दक्षिण हरियाणा के विधायकों को दिए गए डिनर ने भी राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा बटोरी।

    फिलहाल हरियाणा में राव इंद्रजीत सिंह का परिवार इकलौता ऐसा सियासी परिवार है जिसके पास दो मंत्री पद हैं। राव इंद्रजीत सिंह केंद्र में राज्य मंत्री हैं, जबकि उनकी बेटी आरती राव हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह स्थिति भाजपा के एक परिवार–एक पद के सिद्धांत के बावजूद राजनीतिक रूप से खास मानी जा रही है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेसारी–अकांक्षा की केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, कमेंट्स में मची गुदगुदी
    Next Article भारतीयों को ईरान से एयरलिफ्ट करेगी सरकार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में चलती बस में लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026

    हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    हरियाणा के मौसम में आज होगा बड़ा बदलाव

    April 27, 2026

    पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम! केवल ब्याज से 18 लाख रुपये से अधिक की कमाई

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    By श्वेता चौहानApril 27, 2026

    राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में…

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.