Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

    March 11, 2026

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»विश्व कप से हटना बांग्लादेश को पड़ सकता है भारी
    खेल

    विश्व कप से हटना बांग्लादेश को पड़ सकता है भारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 : विश्व कप से हटना बांग्लादेश को पड़ सकता है भारी
    T20 World Cup 2026 : विश्व कप से हटना बांग्लादेश को पड़ सकता है भारी

    भारत में मैच खेलने नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम, सरकार के आदेश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया फैसला

    T20 World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : सात फरवरी से भारत में शुरू हो रहे विश्व कप में खेलने के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी। बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि आईसीसी उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट कर सकती लेकिन भारतीय मैदानों पर टीम खेलने के लिए तैयार नहीं है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला वहां की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद लिया है।

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला उसके लिए आर्थिक रूप से हानिकारक साबित हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी बात पर अडिग रहता है तो उसे करोड़ों का आर्थिक झटका लग सकता है, जबकि खिलाड़ी अपने करियर के सबसे अहम मौके से वंचित होने की कगार पर हैं।

    यह बोले बीसीबी अध्यक्ष

    बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल ने कहा, ‘हम लगातार आईसीसी से संपर्क जारी रखेंगे। बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, लेकिन वे अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। हम लगातार लड़ाई जारी रखेंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में कई आश्चर्यजनक फैसले हुए। मुस्तफिजुर का मामला एकमात्र मामला नहीं है। इसे लेकर एकमात्र फैसला भारत ले रहा है।’ वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकरार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगी।

    भारत न जाने का फैसला हमारी सरकार ने लिया है। हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है। यह चिंता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है। हम अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी टीम तैयार है। हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके हमें

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हो सकता है इतना नुकसान

    इस फैसले की भारी आर्थिक कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। आईसीसी से मिलने वाली सालाना आय के तौर पर बीसीबी को करीब 325 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा प्रसारण अधिकार, प्रायोजन और अन्य स्रोतों से होने वाली कमाई भी घटेगी। कुल मिलाकर मौजूदा वित्तीय वर्ष में बीसीबी की आय 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा तक गिर सकती है।

    ये भी पढ़ें : Ind vs NZ 2nd T20 : लीड को 2-0 करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-ईयू के बीच एफटीए से पहले निर्यातकों में मायूसी
    Next Article बजट से भारत के उद्योग जगत को विशेष उम्मीद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026

      भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

      March 9, 2026

      भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

      March 9, 2026

      फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

      By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

      Punjab News: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने इस टर्म का अपना आखिरी बजट…

      बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.