Close Menu
    What's Hot

    उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

    June 18, 2026

    नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

    June 18, 2026

    संचिता उगाले डेथ केस में आया बड़ा मोड़, CM फडणवीस तक पहुंची जांच की मांग

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन
    खेल

    भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 Final : भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन
    T20 World Cup 2026 Final : भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

    फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, टीम ने किया ओवरआॅल चैंपियन जैसा प्रदर्शन

    T20 World Cup 2026 Final (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है लेकिन यह भी सत्य है कि क्रिकेट में जीत का सेहरा उसी से सिर बंधता है जो बेहतर खेलता है। टी20 फोरमेट में यह बात और भी ज्यादा स्टीक बैठती है। इसी बात को भारतीय टीम के धुरंधरों ने सही साबित करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इतना ही नहीं उन्होंने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है जो आज से पहले नहीं हो पाया था।

    इसके लिए टीम का शानदार प्रदर्शन सबसे अहम रहा। फाइनल में टीम इंडिया के खेल के आसपास भी न्यूजीलैंड की टीम नहीं पहुंच पाई और भारत ने एक आसान मैच में जीत हासिल की। भारत की तरफ से मिले 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने 96 रन से जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार उठाई

    टॉस हारना भारत के लिए फायदेमंद रहा

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस मौके को दोनों हाथों से लिया। टीम के सभी बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट खेले। इनमें से केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही असफल रहे जो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अन्यथा अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक हर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

    अभिषेक-सैमसन ने दिलाई सवर्णिम शुरुआत

    भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा था लेकिन फाइनल में उनके बल्ले ने आग उगली और अभिषेक ने मात्र 17 गेंद में 50 रन बना दिए। उनक साथ दे रहे संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई और वे एक बार फिर से शतक के नजदीक जाकर आउट हुए। संजू ने मात्र 46 गेंद में 89 रन बनाए जिसमें आठ शानदार छक्के भी शामिल थे।

    इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार शानदार छक्के शामिल थे। इसके बाद भारतीय पारी को अंजाम तक पहुंचाते हुए शिवम दुबे ने मात्र आठ गेंद पर 26 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इन्हीं पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बना दिया।

    गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

    पहले बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 255 रन का स्कोर लगा दिया और फिर जब टीम गेंदबाजी करने आई तो जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलंैंड के खिलाड़ी शानदार भारतीय गेंदबाजी के सामने आत्मसमर्पण करते गए और कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सका। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर में मात्र 16 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट झटकते हुए टीम को आसान जीत दिलाकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर
    Next Article पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026

      आज टी-20 विश्व कप का आगाज करेगी टीम इंडिया

      June 14, 2026

      भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

      June 13, 2026

      प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

      June 12, 2026

      डेब्यू मैच में चमके युवा गेंदबाज मानव सुथार

      June 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      By अंकित कुमारJune 18, 2026

      Shiv Sena Crisis: उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद राउत बोले- हमारे…

      नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

      June 18, 2026

      संचिता उगाले डेथ केस में आया बड़ा मोड़, CM फडणवीस तक पहुंची जांच की मांग

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.