Close Menu
    What's Hot

    मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज आएंगे, 30 दिनों की होगी वैलिडिटी

    September 22, 2026

    VIDEO: भारत -जापान टी20 मैच में हुआ जोरदार बवाल, आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस, बदला वाइड का फैसला | Sports

    September 22, 2026

    2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा
    खेल

    भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup Final : भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा
    T20 World Cup Final : भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

    विश्व कप में आज तक का सबसे बड़ा स्कोर कर दिया था खड़ा, न्यूजीलैंड को नहीं दिया वापसी का मौका

    T20 World Cup Final (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आखिरकार जोश से लबरेज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जो आज तक संभव नहीं हो सका था। टीम ने न केवल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई बल्कि लगातार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम होने का रुतबा भी हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को मात देते हुए यह कारनामा कर दिखा।

    हालांकि इस जीत का श्रेय पूरी टीम के प्रदर्शन को जाता है लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने पहले छह ओवर में ही न्यूजीलैंड की पकड़ से मैच दूर कर दिया था जब टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 92 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम कभी भी वापसी नहीं कर पाई। इस तरह से टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर सभी तरह के मिथ्य तोड़ दिए।

    न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण पर टूट पड़े भारतीय बल्लेबाज

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस मौके को दोनों हाथों से लिया। टीम के सभी बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट खेले। इनमें से केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही असफल रहे जो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अन्यथा अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक हर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

    अभिषेक-सैमसन ने दिलाई सवर्णिम शुरुआत

    भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा था लेकिन फाइनल में उनके बल्ले ने आग उगली और अभिषेक ने मात्र 17 गेंद में 50 रन बना दिए। उनक साथ दे रहे संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई और वे एक बार फिर से शतक के नजदीक जाकर आउट हुए। संजू ने मात्र 46 गेंद में 89 रन बनाए जिसमें आठ शानदार छक्के भी शामिल थे।

    ईशान किशन और दूबे की ताबड़तोड़ पारी

    इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार शानदार छक्के शामिल थे। इसके बाद भारतीय पारी को अंजाम तक पहुंचाते हुए शिवम दुबे ने मात्र आठ गेंद पर 26 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इन्हीं पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बना दिया।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Final : भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत
    Next Article पश्चिम एशिया संकट से निर्यातकों को उभारेगी सरकार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      VIDEO: भारत -जापान टी20 मैच में हुआ जोरदार बवाल, आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस, बदला वाइड का फैसला | Sports

      September 22, 2026

      Asian Games Final: 69 रन पर श्रीलंका ढेर, 147 रन से रौंदा भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास | Sports

      September 22, 2026

      जापान से हारते हारते बचा भारत, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान फ्लॉप, अक्षर पटेल बचाई लाज | Sports

      September 22, 2026

      CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

      September 22, 2026

      Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

      September 22, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज आएंगे, 30 दिनों की होगी वैलिडिटी

      By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

      TRAI new regulation: प्रीपेड मोबाइल यूजर को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मंगलवार…

      VIDEO: भारत -जापान टी20 मैच में हुआ जोरदार बवाल, आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस, बदला वाइड का फैसला | Sports

      September 22, 2026

      2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.