Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

    March 11, 2026

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रणजी में भी शुभमन का बल्ला खामोश, शून्य पर आउट
    खेल

    रणजी में भी शुभमन का बल्ला खामोश, शून्य पर आउट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shubhman Gill : रणजी में भी शुभमन का बल्ला खामोश, शून्य पर आउट
    Shubhman Gill : रणजी में भी शुभमन का बल्ला खामोश, शून्य पर आउट

    पंजाब-सौराष्ट्र मुकाबले में शुभमन गिल की पारी रही नाकाम

    Shubhman Gill (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर भारत के एकदिवसीय और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल घरेलू क्रिकेट खेलकर लय हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी के चलते वे वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि शुभमन गिल पहले मैच में पंजाब की तरफ से खेलते हुए नाकाम रहे और वे बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इससे जहां उनकी टीम पंजाब की मुश्किलें बढ़ी वहीं शुभमन गिल के लिए भी यह अच्छी शुरुआत नहीं रही।

    मात्र दो गेंद ही खेल सके गिल

    रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की वापसी बेहद निराशाजनक रही। सौराष्ट्र के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मुकाबले में पंजाब के इस स्टार बल्लेबाज को बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुट ने दो गेंदों में खाता खोले बिना पगबाधा आउट कर दिया। स्पिनरों की मददगार पिच पर पंजाब और सौराष्ट्र के अधिकांश बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। भुट ने 33 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि रविंद्र जडेजा (48 रन पर दो विकेट) और धर्मेंद्र जडेजा (36 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। पंजाब की पहली पारी 139 रन पर सिमट गई। इससे पहले पंजाब के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र को 172 रन पर आउट किया था, जिससे पहली पारी के बाद पंजाब 33 रन पीछे है।

    आईपीएल खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ की शानदार गेंदबाजी

    पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ ने 38 रन देकर छह विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि प्रेरित दत्ता और जस इंदर ने भी योगदान दिया। सौराष्ट्र की तरफ से जय गोहिल ने 117 गेंदों में 82 रन की आक्रामक पारी खेली। दूसरी पारी में भी सौराष्ट्र की शुरूआत खराब रही और स्टंप तक उसने छह ओवर में तीन विकेट गंवा दिए, हालांकि टीम को 57 रन की बढ़त मिल चुकी है।

    टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं गिल

    ज्ञात रहे कि टी-20 मैचों में आशानुरूप प्रदर्शन न कर पाने के चलते शुभमन गिल आगामी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हैं। इसलिए टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले वह मैदान से दूर नहीं रहना चाहते और रणजी मैच खेलकर अपनी लय बनाई रखना चाहेंगे। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का लक्ष्य पंजाब को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचाना होगा।

    ये भी पढ़ें : Ind vs NZ 2nd T20 : लीड को 2-0 करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला टेनिस प्रतियोगिता : एमडीयू ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब जीता
    Next Article तेल और गैस कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर : पुरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026

      भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

      March 9, 2026

      भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

      March 9, 2026

      फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

      By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

      Punjab News: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने इस टर्म का अपना आखिरी बजट…

      बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.