Close Menu
    What's Hot

    अमृतसर में हथियार तस्करी का मॉड्यूल पकड़ा गया…

    March 19, 2026

    साली का ठुमका’ पर मुस्कान बेबी का जलवा! बोल्ड मूव्स से YouTube पर मचा तूफान

    March 19, 2026

    देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त मजबूत करने उतरेगा भारत
    खेल

    आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त मजबूत करने उतरेगा भारत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs NZ 4th T20 : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त मजबूत करने उतरेगा भारत
    Ind vs NZ 4th T20 : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त मजबूत करने उतरेगा भारत

    पांच मैच की सीरीज में 3-0 से आगे, आज बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकती है टीम इंडिया

    Ind vs NZ 4th T20 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी-20 विश्व कप से पहले अपनी अंतिम सीरीज खेल रही टीम इंडिया अपनी लय बरकरार रखने और सीरीज में बढ़त 4-0 करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। ज्ञात रहे कि टीम इंडिया ने सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

    आज उसका लक्ष्य सीरीज को 4-0 करना होगा। वहीं टीम प्रबंधन आज के मैच में रिजर्व खिलाड़ियों में मौका देते हुए कुछ अहम खिलाड़ियों को विश्राम दे सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6.30 पर होगा और सात बजे से मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

    एकमात्र चिंता संजू सैमसन का असफल रहना

    सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की फॉर्म उसके लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक खेल के हर विभाग में अपना दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पहले तीनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन इस बीच उसके दो प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। भारत इस सीरीज में विश्व कप से पहले गेंदबाजी विभाग में अपने चरम पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बल्लेबाजी में फिलहाल उसका कोई सानी नहीं दिख रहा है।

    सीरीज में वापसी करना चाहेगा न्यूजीलैंड

    वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के लिए टी20 सीरीज में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा। उसके बल्लेबाजों ने कभी-कभार अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक रवैये का जवाब देने में विफल रहे। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जैकब डफी उसके सबसे किफायती गेंदबाज हैं जबकि उनका इकॉनमी रेट 10.30 है। उसके अन्य गेंदबाज मैट हेनरी (13.80), काइल जैमीसन (14.20), मिचेल सैंटनर (13.14) और ईश सोढ़ी (12.50) भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहाड़ों से लेकर मैदानों तक सफेद हुई धरती
    Next Article बजट सत्र से पहले शेयर बाजार में लौटी तेजी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Surya Kumar Yadav : 18 माह पहले शुरू हो गई थी टी20 विश्व कप की रणनीति : सूर्य कुमार

      March 17, 2026

      Sanju Samson : अपने साथ मैदान में हजारों सपने लेकर आता हूं : संजू सैमसन

      March 17, 2026

      आईपीएल 2026 की शुरुआती टक्कर RCB vs SRH

      March 12, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमृतसर में हथियार तस्करी का मॉड्यूल पकड़ा गया…

      By श्वेता चौहानMarch 19, 2026

      Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के…

      साली का ठुमका’ पर मुस्कान बेबी का जलवा! बोल्ड मूव्स से YouTube पर मचा तूफान

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.