Close Menu
    What's Hot

    बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

    September 21, 2026

    AAP सरकार को एक्सपीरियंस हो गया- नशा

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार पर छाया अमेरिका ट्रेड डील का जादू
    दुनिया

    शेयर बाजार पर छाया अमेरिका ट्रेड डील का जादू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार पर छाया अमेरिका ट्रेड डील का जादू
    Share Market Update : शेयर बाजार पर छाया अमेरिका ट्रेड डील का जादू

    सेंसेक्स 2072 तो निफ्टी 639 अंक उछला, आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले करीब तीन सप्ताह से शेयर बाजार में छाई मायूसी पूरी तरह से दूर हो चुकी है। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के ऐलान और अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ को कम करने के साथ ही शेयर बाजार में बहार छा गई है। पिछले दो दिन में ही शेयर बाजार अच्छी बढ़त हासिल कर चुका है। जानकारों का कहना है कि यह बढ़त आने वाले लंबे समय तक बनी रहेगी। क्योंकि बाजार पर अमेरिकी टैरिफ से बना दबाव अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों के दोबारा भारतीय शेयर बाजार में उच्च स्तर पर निवेश करने की भी उम्मीद है। जिसके चलते कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में रौनक बरकरार रहेगी।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 85,871.73 पर पहुंच गया। बाद में यह 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 26,341.20 पर पहुंच गया।

    सोने और चांदी के दाम दोबारा मजबूत

    रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद चार दिन में ही रिकॉर्ड गिरावट का सामना करने वाले सोने और चांदी के दाम दोबारा से मजबूत हो रहे हैं। सर्राफा बाजार में दोनों के दाम में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई कारण है। सबसे बड़ा कारण दाम कम होने से स्थानीय ग्राहकों ने खरीदारी तेज कर दी है। इसके साथ ही वैश्विक मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी इसके दाम बढ़ने की मुख्य वजह हैं। यही कारण है कि इनके दाम तेजी से ऊपर की तरफ जाने लगे हैं।

    राजधानी दिल्ली में इस तरह रहे दोनों के दाम

    राजधानी दिल्ली में मंगलावर को चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। सोमवार को चांदी 2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल 1,44,500 यानी करीब 36 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। वहीं सोने में भी रिकवरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अब भी सोना नीचे है। 29 जनवरी को सोना 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक इसमें करीब 30,300 यानी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉर्डर के बाद सनी देओल की एंट्री कोर्टरूम में, OTT पर मचेगा तहलका
    Next Article शो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट बनी ये मॉडल, प्रिंस-कृष्णा की दौलत भी पड़ गई कम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बैंकिंग, IT में तेजी का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      September 21, 2026

      MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

      September 20, 2026

      प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

      September 20, 2026

      सस्ता हुआ या महंगा, आज कैसा है हरियाणा में सोने-चांदी का हाल

      September 20, 2026

      UPI पर शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने लगाए नोटिस- ‘UPI पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा’

      September 19, 2026

      सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव! यहां देखें आज की पूरी कीमत

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      By अंकित कुमारSeptember 21, 2026

      Sonia Gandhi voter list case: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम नागरिकता हासिल करने से…

      AAP सरकार को एक्सपीरियंस हो गया- नशा

      September 21, 2026

      बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.