Close Menu
    What's Hot

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    February 6, 2026

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में ड्यूटी में लापरवाही पर ACP ट्रैफिक ईस्ट की सख्त कार्रवाई, दो जोनल अधिकारी सस्पेंड
    हरियाणा

    हरियाणा में ड्यूटी में लापरवाही पर ACP ट्रैफिक ईस्ट की सख्त कार्रवाई, दो जोनल अधिकारी सस्पेंड

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक एसीपी ईस्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दो जोनल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में ट्रैफिक पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। महज तीन दिन के भीतर अब तक कुल पांच जोनल अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एसीपी ट्रैफिक ईस्ट संजय कुमार ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घाटा पावर हाउस क्षेत्र में तैनात जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र अपनी निर्धारित ड्यूटी के स्थान पर मौजूद नहीं थे। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित (Absent) दर्ज करते हुए निलंबित कर दिया गया।

    इसके अलावा सूरजकुंड मेले को लेकर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए नाकों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान फरीदाबाद बंधवाड़ी टोल पर तैनात जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक आज़ाद ड्यूटी स्थल पर न रहकर बूथ के अंदर बैठे पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास सरकारी बॉडी वॉर्न कैमरा भी नहीं था, जो ड्यूटी के दौरान अनिवार्य होता है। ड्यूटी में गंभीर लापरवाही को देखते हुए सहायक उप निरीक्षक आज़ाद को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि ट्रैफिक नियमों और विभागीय आदेशों का पालन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।


    Photo 1770298606932

    गौरतलब है कि इससे पहले डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने ट्रैफिक वेस्ट जोन का निरीक्षण किया था। उस दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा न लगाने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दौलताबाद और न्यू कॉलोनी के जोनल अधिकारी समेत एक अन्य जोनल अधिकारी को भी निलंबित किया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और फील्ड में अनुशासन कायम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टार मॉम के साथ छाईं क्यूटेस्ट स्टारकिड, ग्लैम लुक में दिखा मां-बेटी का रॉयल अंदाज
    Next Article राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को 58 की उम्र में रिटायरमेंट पर भड़के अभय चौटाला, भाजपा सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    February 6, 2026

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों की 18 साल बाद जागी क़िस्मत, सीएम सैनी किया बड़ा ऐलान

    February 6, 2026

    हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

    February 6, 2026

    पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा  Yamini Malhotra: रियलिटी शो बिग…

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.